Advertisement

RCB vs MI: तिलक की पारी काम नहीं आई, बैंगलोर ने मुंबई को 8 विकेट से धूल चटाई

Share
Advertisement

IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने धमाकेदार एंट्री की है। आरसीबी ने रविवार को मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया। मुंबई ने बैंगलोर को 172 रनों का टारगेट दिया, जिसे आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर मुंबई को करारी मात दी।

Advertisement

पहले मुंबई ने की बल्लेबाजी

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम के समय बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत ठीक नहीं रही। ईशान किशन (10), कैमरून ग्रीन (5), टीम के कप्तान रोहित शर्मा केवल 1 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। मुंबई के एक के बाद एक विकेट गिर रहे थे। मात्र 20 रन के स्कोर पर मुंबई ने 3 बड़े विकेट गवा दिए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने अगले विकेट के लिए 28 रन जोड़े। बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि मुंबई 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। सूर्यकुमार यादव भी 9 वे ओवर में चलते हो लिए लेकिन दूसरे छोर पर तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाले रखा। तिलक वर्मा ने 46 गेंदों में 84 रन जड़े और मैच में मुंबई के लिए जान डाल दी। मुंबई ने आखिर के 2 ओवर में 38 रन जुटाए।

वहीं दूसरी तरफ बैंगलोर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए करन शर्मा ने 2 विकेट चटकाए। रीस टॉपले (1), माइकल ब्रेसवेल (1), हर्षल पटेल (1), आकाश दीप (1), मोहम्मद सिराज (1) विकेट हासिल किया।

मुंबई ने बैंगलोर के आगे घुटने टेके

मुंबई से मिले 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर 16.2 ओवर में आसानी से मैच जीत लिया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला ताबड़तोड़ तरीके से चला। दोनों खिलाड़ीयों ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। विराट और डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 14.5 ओवर में 148 रन जोड़े। डुप्लेसिस 43 गेंद पर 73 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कोहली ने 49 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 3 गेंदों में 2 छक्के जड़कर 12 रनों की मदद दी। मैक्सवेल 12 पर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक खाता भी नहीं खोल सके। मुंबई की तरफ अरशद खान और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट लिए। आरसीबी मुबंई के खिलाफ जिस उम्मीद के साथ मैदान में उतरी, उस पर खरी उतरी। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की सराहनीय पारी ने आरसीबी के फैंस का दिल जीत लिया।

मुंबई का रिकार्ड शर्मनाक

वैसे तो मुंबई 5 बार सबसे ज्यादा आईपीएल के खिताब जीतने वाली टीम है लेकिन मुंबई के लिए इस बार भी आईपीएल की शुरूआत कुछ खास नहीं रही। बता दें कि मुंबई की टीम लगातार 11वीं बार सीजन में अपना पहला मैच हारी है। उसे पिछली बार 2012 में जीत मिली थी। दूसरी ओर, आरसीबी ने मुंबई को पिछले छह मैच में पांचवीं बार हराया है।

ये भी पढ़ें: LSK vs DC: लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया, मार्क वुड ने कहर बरपाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें