Advertisement

IPL 2023 में DC के लिए ऋषभ पंत की जगह खेलेंगे ये युवा बल्लेबाज

Share
Advertisement

दिल्ली की टीम ने सभी अटकलों को खत्म करते हुए शुक्रवार को IPL 2023 के लिए ऋषभ पंत की जगह नए खिलाड़ी का नाम सामने कर दिया है। ऋषभ पंत खेल से अभी दूर हैं, इस वजह से आईपीएल फ्रेंचाइजी बताया कि उनकी जगह पश्चिम बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को खिलाया जाएगा। गौरतलब है कि अभिषेक की उम्र महज़ 20 साल है।

Advertisement

अभिषेक पोरेल ने अपने करियर में अब तक 16 प्रथम श्रेणी, 3 लिस्ट ए और 3 टी20 खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.21 की औसत से 695 रन बनाए हैं। पोरेल के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 58 कैच और 8 स्टंपिंग हैं। 2023 की शुरुआत में पोरेल ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल में भी अर्धशतक मारा था।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में IPL 2023 के लिए स्टार ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को अपना कप्तान बनाया है। इसके साथ ही ऑलराउंडर अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का उपकप्तान बनाया गया है। जबकि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक बने हैं।

पहले मैच का हाल जानें?

शनिवार, 1 अप्रैल, 2023 को दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच खेलेगी। इस दौरान उनका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाला है। पहले मैच के बारे में बात करें तो, आपको बता दें कि 31 मार्च को शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला मैच खेला गया। ये मैच गुजरात टाइटंस बनाम चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच था। इसमें गुजरात ने चेन्नई 5 विकेट से हरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें