Advertisement

CWG 2022: भारतीय महिला टीम ने पहली बार लॉन बॉल में जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

Share
Advertisement

Common Wealth Games: इस बार भारत के खिलाड़ियों द्वारा बर्मिंघम में इतिहास रचा जा रहा है। बता दें भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने गोल्ड जीत इतिहास रच दिया है। इस टीम ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की की चौकड़ी शामिल है। चारों ने मिलकर पहले सेमीफाइनल में मजबूत न्यूजीलैंड को बाहर किया और फिर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हरा दिया। भारत का लॉन बॉल में यह पहला पदक है। वहीं, देश को बर्मिंघम में चौथा स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। भारत ने तीन रजत और तीन कांस्य भी जीते हैं। इस तरह कुल 10 पदक अबतक देश के नाम हो चुका है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: चंबल एक्सप्रेस-वे के निर्माण को मिली हरी झंडी, इलाके में जल्द बहेगी विकास की गंगा

महिला फोर्स का कमाल

बता दें भारतीय महिला टीम ने एक समय मैच में 8-2 की बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि ऐसा लग रहा था कि उसके लिए स्वर्ण जीतना आसान होगा। बता दें आठवें एंड में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की। इसके बाद से उसने छह अंक हासिल कर मैच को 8-8 की बराबरी पर ला दिया। 12वें एंड में भारतीय टीम ने दो अंक हासिल कर मैच को बराबर कर दिया। यहां उसने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया और लगातार सात अंक जीतकर मैच को 17-10 से जीत लिया।

PM मोदी ने दी जीत की बधाई

प्रधानमंत्री ने Common Wealth Games 2022 में बेहतरिन प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। इसी के साथ उन्होंने लिखा की “बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत! लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की पर लॉन बाउल्स में प्रतिष्ठित गोल्ड लाने के लिए भारत को गर्व है। टीम ने बड़ी निपुणता का प्रदर्शन किया है और उनकी सफलता कई भारतीयों को लॉन बाउल्स की ओर प्रेरित करेगी”।

जानें किन एथलीट ने दिलाया मेडल

4 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, लॉन बॉल्स (महिला फोर्स)

3 सिल्वर: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी

3 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर

यह भी पढ़ें: UP Weather Alert: अगले दो दिनों में इन जिलों पर बरसेंगे आफत के बादल, पारा गिरने के साथ तूफान के भी आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें