Shimla Sanjauli Masjid : ‘हमें कानून की प्रक्रिया से…’, संजौली मस्जिद विवाद को लेकर बोले विक्रमादित्य सिंह

Share

Shimla Sanjauli Masjid : संजौली मस्जिद विवाद को लेकर बवाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। आज हिंदु संगठनों ने प्रदर्शन किया। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने लाठिचार्ज किया और वॉटरकैनन का इस्तेमाल किया। इसी मामले में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैंने विधानसभा में भी मजबूती से कहा है कि जैसे ही इसमें फैसला आता है और अगर ये अवैध पाया जाता है तो निश्चित तौर पर इसे ध्वस्त किया जाएगा। संजौली मस्जिद विवाद को लेकर

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह मामला लंबे समय से लंबित है। जहां तक इसमें अवैध भवन के निर्माण की बात है, उस पर सरकार ने संज्ञान लिया है। मैंने विधानसभा में भी मजबूती से कहा है कि जैसे ही इसमें फैसला आता है और अगर ये अवैध पाया जाता है तो निश्चित तौर पर इसे ध्वस्त किया जाएगा। मगर हमें कानून की प्रक्रिया से आगे चलना है। हम चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में शांति का माहौल बना रहे।

‘2006 में इसको लागू किया…’

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ‘मैं आंकड़ों के साथ विद फैक्ट्स इस चीज को फिर से दोहरा रहा हूं और इतिहास के पन्नों में यह चीज बिल्कुल साफ दर्ज है कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य था जहां पर धर्मांतरण का कानून कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जब वीरभद्र सिंह जी प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, 2006 में इसको लागू किया गया था।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह ने की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी को लेकर रखी यह मांग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप