भगवान राम बनने के लिए रणबीर कपूर करेंगे ये बलिदान

रणबीर कपूर बनेंगे 'राम'
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों फिल्म Animal को लेकर आजकल चर्चा में बने हुए है। संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ होगी। इस बीच, खबर है कि रणबीर श्रीराम को अपने अंदर उतार रहे हैं। एक्टर अपनी आने वाली फिल्म रामायण से पहले नॉनवेज और शराब से दूर रहेंगे।
रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में अभिनय करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर इस किरदार में आने से पहले मांस-मदिरा से दूर हो जाएंगे। रणबीर ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। रणबीर कपूर इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे। पल्लवी फिल्म में माता सीता की भूमिका निभाएगी।
रामायण में रावण कौन होगा ?
रणबीर कपूर की आगामी फिल्म रामायण पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। रिपोट के अनुसार, साउथ सुपरस्टार और ‘केजीएफ’ अभिनेता यश (Yash) इस फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे। फिलहाल अभिनेता ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। यह भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
रामायण माता सीता पर केंद्रित है
अगले साल फरवरी 2024 से नितेश तिवारी और रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की शूटिंग शुरू होगी। फिल्म अगस्त 2024 तक पूरी तरह बनकर तैयार हो सकती है। इसके बाद यह जारी किया जाएगा। फिल्म भगवान राम और माता सीता की कहानी पर आधारित होगी। इसमें सीता हरण और राम-रावण की लड़ाई की कहानी बताई जाएगी। DNEG, एक ऑस्कर विजेता कंपनी, ने इस फिल्म की वीएफएक्स प्लेट्स बनाई हैं।