Rajpal Yadav family : मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने पांच फरवरी को तिहाड़ जेल में 9 करोड़ का कर्ज ना चुकाने की वजह से सरेंडर किया था. उनका इमोशनल बयान भी सामने आया था. जिसमें उन्होंने पैसे ना होने की बात कही थी. राजपाल यादव इस समय जेल में हैं. लेकिन बाहर उनके सपोर्ट में सेलेब्स और फैंस खड़े हो गए हैं. इंडस्ट्री के कई लोगों ने राजपाल को आर्थिक मदद देने का वादा किया है. लेकिन क्या सच में ऐसा है?
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि राजपाल के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने सेलेब्स के आर्थिक मदद करने के दावों की पोल खोली दी है. एक ओर जहां राजपाल की पत्नी राधा ने सेलेब्स को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा है. उनके मैनेजर गोल्डी ने भी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का तहे दिल से आभार जताया था. लेकिन राजपाल के भाई का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई पैसे नहीं मिला हैं.
राजपाल यादव की मदद का पैसा नहीं पहुँचा
मीडिया से बातचीत में राजपाल यादव के भाई ने पूछा कि कहां हैं मदद के वो पैसे? उन्होंने कहा- राजपाल की कई लोगों ने मदद करने की बात कही है. अगर ऐसा है तो वो बताएं पैसा कहां दिया गया है? जो व्यक्ति राजपाल का अकाउंट हैंडल करते हैं, उन्होंने अभी तक किसी तरह की फाइनेंसियल सहायता को कंफर्म नहीं किया है. मेरा सवाल है कि अगर मदद की है? तो पैसा कहां दिया है?
राजपाल यादव का परिवार परेशान
किसे दिया है? इसकी खबर क्यों राजपाल के परिवार को नहीं है. अगर किसी ने सच में मदद की है तो राजपाल का परिवार उनका शुक्रगुजार रहेगा. या फिर सिर्फ सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो रही है? अगर ऐसा है तो ये पूरी तरह से गलत है.
श्रीपाल ने कहा कि जेल में सरेंडर करने से पहले उन्होंने जल्द वापस लौटने का वादा किया था. उनके भाई के अनुसार, राजपाल इस बात को साबित करेंगे कि उन्होंने कोई कर्ज नहीं लिया था. उन्होंने फिल्म में पैसा लगाया था. एक तरफ जहां राजपाल जेल में हैं. वहीं, दूसरी तरफ उनके घर में जश्न का मौहाल है. राजपाल की भतीजी यानी श्रीपाल की बेटी की शादी होने वाली है. परिवार को उम्मीद है शादी तक राजपाल घर लौट आएंगे.
ये भी पढ़ें- थाईलैंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, 22 बच्चों समेत 34 लोगों की मौत, डे-केयर सेंटर में बड़ा हमला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








