Putin Urge Female to have 8 Child: पुतिन का रूसी महिलाओं से 7-8 बच्चे पैदा करने की अपील

Putin Urge Female to have 8 Child: पुतिन का रूसी महिलाओं से 7-8 बच्चे पैदा करने की अपील
Putin Urge Female to have 8 Child: रूप के राष्ट्रपति पुतिन की देश की महिलाओं से ज्यादा बच्चें पैदा करने के लिए की अपील। क्योंकि देश में बर्थ रेट घट रही है जिससे युवाओं की आबादी तेजी से घट रही हैं।
परिवार नैतिकता का स्रोत है
दरअसल मंगलवार को मॉस्को में वर्ल्ड रशियन पिपल्स काउंसिल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संबोधन दे रहे थे। जिस दौरान पुतिन ने महिलाओं से कहा कि ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहिए। क्योंकि कि बड़ा परिवार रूस के सभी लोगों के लिए आदर्श जीवन का एक तरीका बनना चाहिए। क्योंकि परिवार सिर्फ राज्य और समाज की नींव नहीं है, बल्कि एक आध्यात्मिक घटना है, नैतिकता का स्रोत है।
रूसी आबादी को संरक्षित करना हमारा लक्ष्य
गौरतलब है कि रूस लगभग डेढ़ साल से यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझा हुआ है। इस दौरान लाखों रूसी सैनिक मारे गए हैं। पुतिन ने कहा कि आने वाले दशकों और यहां तक कि आने वाली पीढ़ियों के लिए रूस की आबादी को संरक्षित करना और आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। क्योंकि यही रूसी दुनिया के हजारों साल पुराने और शास्वत रूस का भविष्य है।
बच्चे पैदा करने पर खर्चा-पानी भी दिया जाता है
ऐसा कहा जाता है कि 24 साल पहले सत्ता में आए पुतिन ने लगातार रूसी महिलाओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की हैं। जिसके लिए एक से ज्यादा बच्चे वाले परिवार को खर्चा-पानी भी दिया जाता है।
जो वादा किया था, वो कभी पूरा नहीं हुआ
वहीं 2020 की एक रिपोर्ट की माने तो कुछ रूसियों का मानना है कि सरकार ने बड़े परिवारों के लिए जमीन के भूखंड जैसी आर्थिक मदद का जो वादा किया था।वो कभी पूरा नहीं हुआ। ऐसे में देखना महत्वपूर्ण है कि पुतिन की अपील से क्या रूस की आबादी बढ़ेगी या नहीं।
FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar