Propose Day: गिफ्ट के साथ ऐसे करें अपने प्यार का इजहार, जानें

Propose Day: वैलेंटाइन वीक का आज दूसरा दिन है। आज प्रपोज डे है, इस दिन प्यार करने वाले कपल प्रपोज करते हैं। अगर आप भी किसी को प्रपोज करना चाहते हैं और दिल की बाद कहने से घबरा रहे हैं तो आज के दिन उसे प्रपोज कर दें। दरअसल, प्रपोज डे पर आप अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को प्यार का इजहार करते हुए गिफ्ट के साथ इजहार कर सकते हैं।
हम आपके लिए कुछ नए अंदाज में गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं। जिससे आप उन्हें खुश कर सकते हैं। ऐसे क्या सोच रहे हो आप भी इन गिफ्ट के आइडियाज से अपनी पार्टनर को खुश कर उसका दिल जीत सकते हो।
रिंग
अपने पार्टनर को प्रपोज करते हुए आप रिंग भी दे सकते हैं। ये ज्यादातर लड़कियों को पसंद होती है। आप चाहें तो हॉफ हार्ट रिंग ले सकते हैं। इसमें आधे दिल वाली अंगूठी आपके पास और आधी दिल की अंगूठी आपके पार्टनर को देनी होगी।

फूलो का गुलदस्ता
कई लड़के और लड़कियां होती हैं जिन्हें गिफ्ट से ज्यादा गुलदस्ता पसंद होता है। इसलिए आप उन्हें खुश करने के लिए एक सुंदर सा गुलदस्ता दे सकते हैं।

घड़ी या चॉकलेट दे
आजकल मार्केट में कई तरह की घड़ियां उपलब्ध हैं। ज्यादातर लोग स्मार्ट वॉच को पसंद करते हैं। इसलिए आप स्मार्ट वॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा चॉकलेट की टॉकरी बनाकर भी दे सकते हैं।
