मनोरंजन

Priyanka Chopra और Karan Johar ने एक दूसरे से चुराई नजरें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड छोड़ने पर दिए गए बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस के बयान को लेकर कंगना रनौत ने भी करण जौहर पर निशाना साधा था। अब हाल ही अंबानी कल्चरल इवेंट में प्रियंका अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ पहुंची। इस दौरान उनका और करण जौहर (Karan Johar) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब करण एंट्री करते हैं तो वो दीपिका-रणवीर (Deepika Padukone-Ranveer Singh) से पहले बातचीत कर रहे हैं। पीछे प्रियंका और निक (Priyanka Chopra-Nick Jonas) खड़े हैं। प्रियंका जैसे ही करण को देखती है तो पति निक जोनस के कान में कुछ कहती हैं।

बाद में करण प्रियंका की तरफ जाते हैं और दोनों एक दूसरे को बड़े ही फॉर्मल तरीके से गले लगाते हैं। इसके बाद दोनों खूब हंसते-हंसाते बात करते हुए दिखाई देते हैं। करण जौहर (Karan Johar Marriage) और प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने बॉलीवुड इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था और वह इंडस्ट्री के लोगों की राजनीति से तंग आ गई थी। इसी को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने करण जौहर का नाम घसीटा था। तभी से ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका ने करण के कारण हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ा था।

Related Articles

Back to top button