सीएम नीतीश कुमार ने खगड़िया को दी 400 करोड़ की सौगात

Pragati Yatra :

Pragati Yatra : सीएम नीतीश कुमार ने खगड़िया को दी 400 करोड़ की सौगात

Share

Pragati Yatra : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया से तीसरे चरण की यात्रा का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। तीसरे चरण की यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी। सीएम इस दौरान नौ जिलों की यात्रा करेंगे।

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीसरे चरण की प्रगति यात्रा की शुरुआत खगड़िया से की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 400 करोड़ की सौगात जिले वासियों को दी। उन्होंने दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महेशखुंट में लगभग 43 करोड़ की लागत से बनकर तैयार पशु आहार कारखाना का उद्घाटन किया। सुधा द्वारा खोले गए इस कारखाना में 300 मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जायेगा। वहीं इस पशु कारखाना के खुलने से जिले में रोजगार की संभावना जगी है। वहीं वे अलौली प्रखंड में बागमती नदी स्थित गढ घाट में 39 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का भी शिलान्यास किया। वहीं मुख्यमंत्री शहर में करीब 40 करोड़ की राशि से बनकर तैयार महिला आईटीआई कॉलेज का भी शुभारंभ किया। साथ ही खगड़िया में मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाने की घोषणा भी की।

सीएम ने की कई घोषणाएं

सीएम नीतीश कुमार ने खगड़ियों के लोगों के लिए कई घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि खगड़िया जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे। आइए जानते हैं..

  • अलौली प्रखंड में गढ़घाट रामपुर अलौली में बागमती नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
  • नगर परिषद, खगडिया अर्न्तगत नगर सुरक्षा बांध पर सड़क एवं एंटी फ्लड सूलिस गेट का निर्माया किया जायेगा। इससे बाढ़ के दौरान शहर का बचाव होगा एवं लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
  • खगड़िया जिला अन्तर्गत एनएच-31 से खगड़िया बाईपास तक बुढ़ी गंडक नदी पर पुल एवं पहुँच पथ का निर्माण किया जायेगा। इससे यातायात परिचालन में सुविधा होगी।
  • महेशखूंट-गोगरी-परबत्ता-सुल्तानगंज घाट पथ में भगवान हाई स्कूल, गोगरी जमालपुर से जी०एन० बांध होते हुए फतेहपुर तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा।
  • बेलदौर प्रखंड के इंगलिश गांधी हाई स्कूल के मैदान में स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।
  • खगड़िया के राजेन्द्र चौक से बखरी बस स्टैंड के निकट रेलवे क्रासिंग तक पथ का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
  • हमने निर्णय लिया है कि “खगड़िया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल” का निर्माण कराया जायेगा। इससे यहां के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के लिए एक टीम को कल ही भेजा जा रहा है ताकि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना शीघ्र हो सके।
  • इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त खगड़िया जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा।
  • बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक दो चरणों में प्रगति यात्रा पूरी कर चुके हैं। आज यानी गुरुवार से उन्होंने खगड़िया से तीसरे चरण की यात्रा का शुभारंभ किया है। तीसरे चरण की यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी। सीएम इस दौरान नौ जिलों की यात्रा करेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से इसके लिए लेटर भी जारी कर दिया गया था। इसके अनुसार, सीएम पांच दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। जबकि आज सीएम खगड़िया जाकर वापस पटना लौट जाएंगे। दो दिन बाद बेगूसराय जाएंगे और वापस पटना लौट जाएंगे। 

यह भी पढ़ें : BPSC अभ्यर्थियों की याचिका पर पटना हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप