PM Modi Rally in Rudrapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहेंगे. जहां पर वह किच्छा बाईपास मार्ग पर स्थित मोदी मैदान में बीजेपी की शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मोदी मैदान में भव्य मंच तैयार किया गया है. इसके साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है.
मोदी मैदान में रैली को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अप्रैल यानी आज किच्छा बाईपास मार्ग पर स्थित मोदी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे. रैली को लेकर एसपीजी की निगरानी में मोदी मैदान में लोक निर्माण विभाग भव्य मंच का निर्माण किया गया है. इसके साथ ही जनता के लिए दर्शक दीर्घा का निर्माण किया गया है. लोक निर्माण विभाग की ओर से मैदान को समतल कर आरबीएम डालकर रास्ते पक्के कर दिए गए हैं. सड़क की सफाई करने के साथ ही डिवाइडरों पर रंग रोगन किया गया है.
PM Modi: भारी पुलिस बल को किया गया तैनात
वहीं पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. पीएम मोदी की इस रैली को देखते हुए डॉग स्क्वायड ने जनसभा स्थल के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया है. जिसके तहत जेपीएस चौराहे से गंगापुर चौराहा तक जीरा जोन कर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. जगह-जगह बेरिकेडिंग कर पैरा मिलिट्री फोर्स और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. बीजेपी ने रैली में हर विधानसभा क्षेत्र से 50 बसें लाने का लक्ष्य रखा गया है.
ये भी पढ़ें- Chitrakoot Road Accident: तेज रफ्तार डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे टेंपो में मारी टक्कर, 5 की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









