
PM Modi to visit Laos : पीएम मोदी लाओस गए। वह दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा मानना है कि 21वीं सदी इंडिया और ASEAN देशों की सदी है। आज जब दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष और तनाव की स्थिति है। भारत और ASEAN की मित्रता, संवाद और सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमारा ASEAN क्षेत्रों के साथ हमारा व्यापार लगभग दो गुना होकर 130 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। आज भारत ने 7 ASEAN देशों के साथ डायरेक्ट फ्लाइट कनेक्टिविटी है और जल्द ही ब्रुनेई के साथ भी सीधी उड़ानें शुरू होंगी।
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने भारत की एक्ट-ईस्ट नीति की घोषणा की थी। पिछले एक दशक में इस नीति ने भारत और ASEAN देशों के संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा, लाओस में भारतीय सभ्यता और परंपरा से जुड़े कई चीजों का सदियों से पालन और संरक्षण किया जा रहा है।
मजबूत रिश्ते…
पीएम मोदी लाओस पहुंच गए। वह दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। पीएम मोदी की यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। इस यात्रा से आसियान देशों के साथ और मजबूत रिश्ते बनेंगे। पीएम मोदी ने कहा, नेताओं के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा करूंगा और हमारे सहयोग की भविष्य की दिशा तय करूंगा।
ये भी पढ़ें : Punjab : केएपी सिन्हा ने पंजाब के 43वें मुख्य सचिव के रूप में संभाला कार्यभार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप