Other Statesबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा को जनता ने नकारा, अब उसे एग्जिट पोल का सहारा : सुरजेवाला

New Delhi : कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 135 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। और अपने वादों को पूरा करेगी। एमपी विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग संपन्न हुआ था। वोटिंग के बाद आए 2 प्रमुख एजेंसियों के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, कुछ सर्वेक्षणों में कांग्रेस पार्टी की बढ़त बताई गई। सुरजेवाला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को जनता ने नकारा है, अब उसे सर्वे का सहारा है।

सुरजेवाला ने क्या कहा?

कांग्रेस पार्टी के एमपी प्रभारी सुरजेवाला ने एक्स पर राज्य के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए पोस्ट संदेश में कहा कि कांग्रेस के ऊर्जावान साथियों, आप दीपक की तरह 18 सालों तक भाजपाई सत्ता के घनघोर अंधियारे से लड़े हैं। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि तीन दिसंबर को जो सूर्योदय होगा, वह भाजपाई सत्ता के कुशासन का अंत करने वाला होगा तथा कांग्रेस 135 से अधिक सीटें जीतकर अपने वचनों को पूरा करेगी।

जनता की जीत होगी

रणदीप ने कहा कि साथियों, यह चुनाव मध्य प्रदेश की जनता बनाम बीजेपी के घोटालों तथा नाकामियों के बीच था। हम पूरे आत्मविश्वास से कह सकते हैं कि जनता की जीत होगी।

​​​​​​​ भाजपा ने हर नागरिक का भरोसा तोड़ा

सुरजेवाला ने दावा किया कि बीजेपी उस तथा-कथित सर्वे के भरोसे है। जिस सर्वे पर सर्वे करने वाली एजेंसी को खुद ही भरोसा नहीं है। क्योंकि, भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर नागरिक का भरोसा तोड़ा है। भर्ती घोटालों में युवाओं के भविष्य से लेकर बच्चों के पोषण आहार तक लूट की हैं। आदिवासी अपमान से लेकर महाकाल लोक में भगवान तक किसी को नहीं छोड़ा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को जनता ने नकारा है, अब उसे सर्वे का सहारा है।

यह भी पढ़ें – तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनाम राज्यपाल मामले पर सुप्रीम कोर्ट आया सामने, कहा – राज्यपाल मुख्यमंत्री से मिलकर विवाद सुलझाएं

Related Articles

Back to top button