बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Patrolling At LAC : 4 साल बाद…भारतीय सेना ने डेमचोक में शुरू की पेट्रोलिंग

Patrolling At LAC : हाल में भारत और चीन के सैनिक पीछे हटे थे। अब भारतीय सेना डेपचोक में पेट्रोलिंग कर दी है। बता दें कि डेपचोंग और देपसांग इलाके में पेट्रोलिंग को लेकर सहमति बनी थी। अब बताया जा रहा है कि जल्द ही देपसांग में भी पेट्रोलिंग शुरू हो जाएगी।

डेमचोक में पेट्रोलिंग शुरू हो गई है। देपसांग की बात करें तो कुछ ही दिन में पेट्रोलिंग शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही दीवाली के अवसर पर भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों ने मिठाइयां बांटीं। हालांकि यह एक परंपरा है, लेकिन भारत और चीन के संबंध तनावपूर्ण बने हुए थे। अब उसमें थोड़ी नरमी आती दिख रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ब्रिक्स समिट से पहले विदेश मंत्रालय का बयान जारी करके बताया था कि डेपसांग और डेमचोक में पेट्रोलिंग को लेकर सहमति बनी है।

गलवान के बाद भारत और चीन के संबंध बिगड़े थे

जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल में नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प हो गई थी। इसके बाद से भारत और चीन के बीच तनाव हो गया। इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। जिसके बाद से दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड बैठक हुई। लेकिन कोई हल नहीं निकला है। अब गलवान में भी चर्चा सकारात्मक रूप से बढ़ेगी।

डेमचोक और देपसांग इलाके में बनी थी सहमति

दरअसल, गलवान घाटी समेत चार बफर जोन पर चर्चा नहीं हो पाई है। दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटेंगी। विश्वास बन जाएगा। उसके बाद इन पर चर्चा होगी। कोर कमांडर स्तर की बातचीत होगी। इसके साथ ही डेमचोक और देपसांग इलाकों में पेट्रोलिंग को लेकर समझौता हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों सेनाएं पीछे हट गई थी। इसके बाद डेमचोक में पेट्रोलिंग शुरू हो गई है। यह समझौता दो जगहों के लिए किया गया था।

यह भी पढ़ें : उर्वरकों की कालाबाजारी पर पंजाब सरकार सख्त, पांच विशेष टीमें करेंगी सतत निगरानी और छापेमारी : कृषि मंत्री, पंजाब

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button