पहलगाम हमले के बाद खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पाकिस्तान का किया समर्थन, भारत पर लगाए गंभीर आरोप

Pahalgam Terror Attack :

पहलगाम हमले के बाद खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पाकिस्तान का किया समर्थन, भारत पर लगाए गंभीर आरोप

Share

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान को अपना समर्थन दिया है। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि वह भारतीय सेना को पाकिस्तान पर हमला करने नहीं देगा। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ये भी दावा किया कि भारत में पाकिस्तान से लड़ने की हिम्मत नहीं है। ये बयान उस समय आया है जब जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान को संदेह है कि भारत उस पर किसी समय हमला कर सकता है।

जियो टीवी के अनुसार पन्नू ने कहा हम भारतीय सेना को पंजाब से गुजरने नहीं देंगे जिससे वे पाकिस्तान पर हमला करें। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आगे कहा भारत में पाकिस्तान से लड़ने की हिम्मत नहीं है। हम दो करोड़ सिख पाकिस्तान के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। पन्नू ने आरोप लगाया कि भारत में सिखों और बाकी अल्पसंख्यकों के साथ बुरा व्यवहार हो रहा है। अब समय बदल गया है यह 2025 है न कि 1965 या 1971।

अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सजा दिलाएगा

अपने बयान में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि पाकिस्तान का नाम ही पवित्रता का प्रतीक है और उनकी परंपरा है कि वे कभी हमला शुरू नहीं करते। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने चेतावनी दी जो हमला करता है उसका अंत बुरा होता है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आरोप लगाया कि भारत ने पहलगाम में अपने ही हिंदुओं को राजनीतिक फायदा उठाने के लिए मारा था।

आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा : पीएम मोदी

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गोलीबारी में 26 लोग मारे गए जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे बड़ा हमला था। पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहलगाम में लोगों पर हमला करने वाले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप