Advertisement

NIA ने आज 6 राज्यों में 13 अलग-अलग जगहों पर मारा छापा, ISIS के 13 संदिग्ध ठिकानों पर घंटों से छानबीन जारी

NIA Raid
Share
Advertisement

NIA Raid: रविवार को NIA ने 6 राज्यों में 13 अलग-अलग जगहों पर आज छापा मारा है। यह छापेमारी ISIS से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चल रही है। NIA ने जिन राज्यों में रेड डाली उनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। एजेंसी ने मध्य प्रदेश के भोपाल-रायसेन, गुजरात के भरूच-सूरत-नवसारी-अहमदाबाद, बिहार के अररिया, कर्नाटक के भटकल-टुंकुर, महाराष्ट्र के कोल्हापुर-नांदेड़ और उत्तर प्रदेश में देवबंद जिले छापेमारी जारी है। बीते कई घंटों से चल रही छापेमारी में एनआईए की टीम पूरे घर की तलाशी ले रही है और सभी चीजों की जांच की जा रही है।

Advertisement

NIA ने आज 6 राज्यों में 13 अलग-अलग जगहों पर मारा छापा

आपको बता दें कि पिछले तीन घंटे से चल रही छापेमारी में एनआइए की टीम पूरे परिसरों की तलाशी ले रही है और हर चीज की जांच की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इलाके में भारी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं छापों में शामिल राज्यों में महाराष्ट्र भी शामिल है। यहां के दो जिलों कोल्हापुर और नांदेड़ में आइएसआइएस ने इंपुट मिलने के बाद छापे मारे हैं। रविवार सुबह एनआइए की टीम देवबंद पहुंची और एक संदिग्ध युवक फारूख को हिरासत में लिया।

ISIS के 13 संदिग्ध ठिकानों पर घंटों से छानबीन जारी

बताया जा रहा है कि एनआइए की करीब 12 सदस्यी टीम दिल्ली से आई थी। घर की संज्ञान तलाशी ली गई मोबाइल से लेकर सारी चीजों की छानबीन की गई। जुबेर के भाई नबेद पिता सफीक मंसूरी अभी सिलवानी थाने में बैठा कर एनआइए टीम ने पूछताछ की है। एनआइए भारत में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित एक संघीय जांच एजेंसी है। यह केन्द्रीय आतंकवाद विरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी के रूप में कार्य करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *