Advertisement

Lok Sabha Election 2024 LIVE: छठे चरण में आठ राज्यों की 58 सीटों पर मतदान जारी, पढ़ें पल-पल की ताजा अपडेट

Lok Sabha Election 2024 LIVE: छठे चरण में आठ राज्यों की 58 सीटों पर मतदान शुरू, पढ़ें पल-पल की ताजा अपडेट

Share
Advertisement

Lok Sabha Election Live: 7 चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इस चरण में बिहार की 8, हरियाणा की सभी 10, झारखंड की 4, दिल्‍ली की सभी 7, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्‍मू-कश्‍मीर की 1 सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक किए जाएंगे.

Advertisement

दोपहर 3 बजे तक 49.2 फीसदी मतदान

छठे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान हुआ।

  • बिहार- 45.21%
  • हरियाणा- 46.26%
  • जम्मू-कश्मीर- 44.41%
  • झारखंड- 54.34%
  • दिल्ली- 44.58%
  • ओडिशा- 48.44%
  • उत्तर प्रदेश-43.95%
  • पश्चिम बंगाल- 70.19%

देश में दोपहर 1 बजे तक 39.13% वोटिंग

8 राज्यों में छठे चरण की वोटिंग प्रक्रिया जारी है. दोपहर 1 बजे तक देश में 39.13 फीसदी वोटिंग हो चुकी है.

  • यूपी- 37.23
  • ओडिशा- 35.69
  • जम्मू कश्मीर- 35.22
  • झारखंड- 42.54
  • पश्चिम बंगाल- 54.80
  • बिहार- 36.48
  • दिल्ली एनसीआर- 34.37
  • हरियाणा- 36.48

कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने किया मतदान

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, “लोग कांग्रेस और गठबंधन की तरफ देख रहे हैं। लोग विकल्प देख रहे हैं। लोगों ने इनकी(भाजपा) हक़ीकत जान ली है। हरियाणा में बेरोज़गारी एक बहुत बड़ा मुद्दा है।”

महेंद्र सिंह धोनी ने किया मतदान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे.

CDS जनरल अनिल चौहान ने किया मतदान

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान और उनकी पत्नी अनुपमा चौहान ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान

  • बिहार- 23.67
  • हरियाणा- 22.09
  • जम्मू-कश्मीर- 23.11
  • झारखंड- 27.80
  • दिल्ली- 21.69
  • ओडिशा- 21.30
  • उत्तर प्रदेश- 27.06
  • पश्चिम बंगाल- 36.88

सीएम केजरीवाल ने पत्नी के साथ किया मतदान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक मतदान केंद्र पर लोकसभा के छठे चरण में मतदान किया।

CEC राजीव कुमार ने किया मतदान

दिल्ली: CEC राजीव कुमार ने एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव तके लिए अपना वोट डाला।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

देश में सुबह 9 बजे तक 10.82 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 8 राज्यों में वोटिंग जारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों व दिग्गज नेताओं ने वोट डाला है.

सुबह 9 बजे तक मतदान % में-

  • यूपी 12.33
  • ओडिशा 7.43
  • जम्मू कश्मीर 8.89
  • झारखंड 11.74
  • पश्चिम बंगाल 16.54
  • बिहार 9.66
  • दिल्ली एनसीआर 8.94
  • हरियाणा 8.31

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने डाला वोट

दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली।

AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने डाला अपना वोट

AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में अपना मतदान किया.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया मतदान

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया ने मतदान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर के लिए अपना मतदान किया।

AAP नेता आतिशी ने किया मतदान

मतदान करने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, “मैं अभी वोट डालकर आई हूं। मैं दिल्ली के सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे आएं और अपना वोट डालें…”

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने डाला वोट

दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने स्वामी दयानंद सर्वोदय कन्या विद्यालय, ओल्ड राजिंदर नगर से अपना मतदान किया।

वीरेंद्र सचदेवा ने किया मतदान

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने वोट डाला

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में अपना वोट डाला।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने डाला अपना वोट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में अपना वोट डाला।

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने किया मतदान

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने अपना वोट डालने के बाद कहा, “आज लोकतंत्र का महा पर्व हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। मुझे अपने बूथ पर पहला वोट डालने का अवसर प्राप्त हुआ। इस महा पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। वोट जरूर डालें। मैं शाम तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में एक बार जाकर आऊंगा। चुनाव शांतिपूर्वक होना चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा, “हमारी अभी 303 सीटें हैं। 10% सीटें बढ़ती हैं तो 330 होती हैं, 15% बढ़ती हैं तो 345 सीटें होती हैं। हमारे 37 सहयोगी दल हैं, उनमें से आधों की भी 2-3 सीटें आई तो हम 400 सीटें आराम से पार करेंगे।”

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: PM मोदी आज दिल्ली-UP में भरेंगे चुनावी हुंकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *