Tiger Shroff Firing Case : मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी हमले में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक को अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और उसके जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में जुहू पुलिस स्टेशन में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि बाइक मुंबई में पंजीकृत है. पुलिस नंबर प्लेट, चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर वाहन का रिकॉर्ड खंगाल रही है. साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है. इस बीच, फायरिंग करने वाले दो संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं. दोनों सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे हैं.
पांच राउंड फायरिंग में बाल-बाल बचे अभिनेता
जानकारी के मुताबिक, रविवार को फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर श्रॉफ की कार पर हमलावरों ने पांच राउंड गोलियां चलाई थीं. इस घटना में अभिनेता बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आईं.
घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की, उन्होंने बताया कि अभिनेता के दाएं हाथ पर गनपाउडर से जलने के निशान हैं, हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और जब्त बाइक की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट का कॉकरोच वाला पुतला, रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ होगा दहन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









