Other States

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर एकनाथ शिंदे सख्त, बोले- दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शेंगे

Eknath Shinde Statement : मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार के साथ खड़ी है. इस वारदात में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, उन्होंने बताया कि टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. शिंदे ने यह भी कहा कि सभी मशहूर हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और किसी को डराने या धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की, उन्होंने घटना की तत्काल जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

फायरिंग में ड्राइवर घायल, जांच जारी

जानकारी के मुताबिक, जुहू में टाइगर श्रॉफ पर बाइक सवार तीन लोगों ने फायरिंग की थी. इस घटना में उनका ड्राइवर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आया दावा

घटना के बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित नामक अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया. इसके अलावा एक ऑडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें एक शख्स खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए हमले की जिम्मेदारी लेने और अभिनेता सलमान खान को धमकी देने की बात कहता सुनाई देता है. हालांकि, इस दावे और ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट का कॉकरोच वाला पुतला, रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ होगा दहन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button