Advertisement

ब्रिटेन को पीछे कर भारत पहुंचा इकोनॉमी में 5वें स्थान पर

Share
Advertisement

भारत ने अमेरिका,चीन,जापान और बिट्रेन को अर्थव्यवस्था के मामले में पटखनी देते हुए दुनिया में 5वां स्थान हासिल किया है।(India Reached 5th place in Economy) कभी ब्रिटेन का उपनिवेश रह चुका भारत आज उसे अर्थव्यवस्था के मामले में पछाड़ते हुए आगे बढ़कर 5वां स्थान हासिल कर चुका है। यह केलकुलेशन US डॉलर पर आधारित है। जीडीपी के मामले में भारत ने साल 2022 की पहली तिमाही में भी अपनी बढ़त बनाए रखी है यानी इस दौरान भी उसकी अर्थव्यवस्था ब्रिटेन से आगे बनी रही।

Advertisement

ब्रिटेन को लगा अर्थव्यवस्था का करारा झटका

300 सालों में पहली बार ब्रिटेन को अर्थव्यवस्था के मामले में करारा झटका लगा है। वहीं बैंक ऑफ इंग्लैंड का कहना है कि ये गिरावट साल 2024 तक बनी रह सकती है। वहीं बात की जाए अगर ब्रिटेन की जीडीपी की तो दूसरी तिमाही में ब्रिटेन की कैश व्यवस्था केवल एक फीसदी बढ़ी है। वही बात करें ब्रिटेन की मुद्रास्फीति को लेकर तो इसमें 0.1 की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर अगर बात की जाए भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर तो वित्तीय वर्ष 2021-22 की अवधि में 7 फीसदी से अधिक की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ब्लूमबर्ग और SBI रिसर्च ने भारत को मंदी के संकट से बताया सुरक्षित

भारत ने दुनिया की अर्थव्यवस्था में 5वां स्थान हासिल कर के अपना ढंका बजा दिया है। वहीं अगस्त 2022 में ब्लूमबर्ग और SBI रिसर्च की रिपोर्ट ने भी भारत को मंदी के खतरे से सुरक्षित करार दिया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब दुनिया के कई देशों से काफी आगे निकलने के लिए तैयार है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से भी तेज रफ्तार से तरक्की करने के संकेत भारतीय अर्थव्यवस्था दे रही है। मॉर्गन स्टेनली की हालिया रिपोर्ट में भी अनुमान लगाया गया है कि 2022-23 में भारत एशिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के तौर पर उभर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *