मनोरंजन

मेरे पति कल रात से गायब हैं, दीपिका पादुकोण – आखिर कहां गुम हुए रणवीर सिंह?

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दीपिका कहते हुए नजर आ रही हैं कि मेरे पति कल रात से गायब हैं।

बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे। जिसका एक वीडियो रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में साउथ सुपरस्टार राम चरण और तृष्णा कृष्णन भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये कोई फिल्म प्रोजेक्ट है या कोई एड इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कोई एड नहीं है।

कैसा है वीडियो क्लिप

इस वीडियो की शुरुआत दीपिका पादुकोण से होती है। जो पुलिस स्टेशन पर जाकर अपने पति के मिसिंग होने की शिकायत दर्ज कराती दिखाई दे रही हैं। दीपिका बोल रही हैं कि मेरे पति कल रात से गायब हैं। इस वीडियो में रणवीर एक जासूस एजेंट के रुप में दिखाई दे रहे हैं। उनका ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

वहीं साउथ एक्टर रामचरण को भी वीडियो में गलियों में भागते हुए देखा जा सकता है। तृष्णा कृष्णन भी पुलिस स्टेशन के बाहर नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन दिया है जल्द ही रहस्य से पर्दा उठेगा, खुलासे के लिए तैयार रहिए। इस वीडियो के सामने आने से फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है।

एक्टर्स के वर्क फ्रंट पर नजर

रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएगी। वहीं दीपिका के पास जवान, प्रोजेक्ट के और फाइटर जैसी फिल्में है। और हाल ही में पिता बने रामचरण 2024 में फिल्म गेम चेंजर नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: रणवीर सिंह ने इस गाने पर बनाई रील, आलिया ने किया रिएक्ट, वायरल

Related Articles

Back to top button