Advertisement

रणवीर सिंह ने इस गाने पर बनाई रील, आलिया ने किया रिएक्ट, वायरल

Share
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाना तुम क्या मिले पर रील बनाई है। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना ‘तुम क्या मिले’ गाना में आलिया और रणवीर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 

Advertisement

कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने अपने अकाउंट पर इस गाने पर पहाड़ों और समुद्र के किनारे रील बनाकर शेयर की थी। अब रणवीर सिंह ने आलिया की इस रील में कई जगहों पर खुद को फोटोशॉप कर इसी गाने पर रील शेयर की। इस वीडियो में रणवीर सिंह बीज कलर की शर्ट, डेनिम जींस और बूट्स में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं। वीडियो की शुरुआत में रणवीर गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।बैकग्राउंड में उन्होंने अलग-अलग सी बीच की फोटो लगाई है। उन्होंने वीडियो में कंप्यूटर से तैयार की गई फोटो और मैट्रिक्स डिजिटल रेन जैसे क्रिएटिव फीचर्स का इस्तेमाल भी किया है।

इसके अलावा उन्होंने कहीं-कहीं पर वीडियो में आलिया की फोटो का इस्तेमाल भी किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा- आलिया के रील जितना बजट नहीं था। आलिया ने इस वीडियो पर रिएक्ट भी किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा है लीजेंड! ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: जल्द आ रही फिल्म Golmaal 5, श्रेयस तलपड़े ने दिया हिंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें