
Mukesh Sehani PC: विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख, मुकेश सहनी ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मौका मिला तो वह सरकार चला रहे हैं। जो बिहार के लिए उचित होता है वह कर रहे हैं। अगर वह गलत करेंगे तो जनता आने वाले समय में परिणाम देगी। मुझे लगता है छुट्टी रद्द करके अगर बच्चे स्कूल जाएं तो मेरे लिए अच्छा होगा। किसी की भावना प्रभावित होती हैं तो उसका ध्यान रखा जाना चाहिए।
Mukesh Sehani PC: ‘यूपी-बिहार में करेंगे जनसभा’
मुकेश साहनी ने कहा 25 जुलाई से बिहार में आरक्षण संकल्प यात्रा को लेकर हम लोग निकले थे। इस यात्रा के दौरान हम लोग हर घर संकल्प अभियान के साथ लोगों के बीच गए। लोगों के बीच जाकर संकल्प कराया। हम लोगों ने निर्णय लिया है। यूपी बिहार में 14 जगह जनसभा करेंगे। रैली होगी। हर जगह मैं जाऊंगा और अपने हक और अधिकार की बात करूंगा।
Mukesh Sehani PC: ‘अपने हक के लिए लड़ा जाएगा’
29 तारीख से मोतिहारी शिवहर में रैली होगी। सहरसा दरभंगा में भी 1 दिसंबर को, पलामू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश में दो दिसंबर है। उसके साथ कैमूर, भागलपुर और मुंगेर में 3 दिसंबर को रैली होगी। 4 दिसंबर को साहिबगंज और नवगछिया भागलपुर में और 6 दिसंबर को बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में होगी। एक दिन में दो रैली होनी है। लगातार एक हफ्ता तक रैली चलेगी। जहां लाखों लोग पहुंचेंगे और वही संकल्प दोहराया जाएगा। अपने हक के लिए लड़ा जाएगा।
‘संविधान एक तो हमारे साथ भेदभाव क्यों’
उन्होंने कहा बंगाल में निषाद को आरक्षण मिल रहा है। बिहार में क्यों नहीं? दिल्ली में भी आरक्षण मिल रहा है। बिहार-झारखंड, उत्तर प्रदेश में नहीं मिल रहा है। देश एक है। देश के प्रधानमंत्री एक हैं। गृह मंत्री एक हैं। संविधान एक है तो हमारे साथ भेदभाव क्यों हो रहा है? 75 साल से हमें बेवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है।
Mukesh Sehani PC: ‘यादवों के बाद दूसरे नंबर पर निषाद’
वह बोले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धन्यवाद देता हूं कि जाति आधारित जनगणना कराएं और जाति आधारित गणना में पौने 10 परसेंट निषाद हैं। अगर एक नंबर में यादव हैं तो दूसरे नंबर पर निषाद ही हैं। पूरे बिहार में अति पिछड़ा में 33 परसेंट हम लोगों की संख्या है। अब राजा वही बनेगा जिसके पास वोट होगा। वोट हमारे पास है। हमने हर पॉलीटिकल पार्टी को दिखा दिया कि निषाद पार्टी भी एक पार्टी है।
‘जो हमारा दोस्त होगा वही जीतेगा 60 लोकसभा सीट’
वह बोले, अब तक 40 लाख लोग हाथ में जल लेकर संकल्प ले लिए हैं। यूपी बिहार झारखंड में 134 लोकसभा सीट हैं। हमारा जो दोस्त होगा वह 60 लोकसभा सीट जीतेगा जो हमारा दुश्मन होगा 60 लोकसभा सीट से उसका नुकसान होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो आरक्षण बढ़ाया है उसको लेकर हम धन्यवाद देते हैं।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: अवकाश कलैंडर: भाजपा राजनीतिक फ्रॉड, सावन में भी मुर्गा खाते-नीरज