Advertisement

अवकाश कलैंडर: भाजपा राजनीतिक फ्रॉड, सावन में भी मुर्गा खाते-नीरज

Uproar over Holidays Calendar

Uproar over Holidays Calendar

Share
Advertisement

Uproar over Holidays Calendar: बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी छुट्टियों के कलैंडर पर रार जारी है। विभाग ने एक दूसरा कलैंडर भी जारी किया है। इसमें छुट्टियां यथावत हैं। वहीं पहले जारी छुट्टी के कलैंडर पर विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया था। अब प्रदेश सरकार के प्रवक्ताओं ने विपक्ष पर पलटवार किया है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह, आरजेडी के शक्ति सिंह यादव और ऐजाज अहमद ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को आड़े हाथों लिया।

Advertisement

Uproar over Holidays Calendar: नीरज बोले, भाजपा शातिर

शिक्षा विभाग द्वारा जारी 2024 की अवकाश तालिका पर नीरज कुमार सिंह ने कहा, भाजपा शातिर है। अल्पसंख्यक विद्यालय की अवकाश तालिका ट्विटर पर डाली। सभी प्रकार के राजकीय, प्रारंभिक, माध्यमिक विद्यालय की अवकाश तालिका को नहीं डाला। भाजपा ने तथ्य को छिपाया। भाजपा राजनीतिक फ्रॉड है। ये लोग सावन में भी मुर्गा खाते हैं। अधर्मी हैं।

Uproar over Holidays Calendar: ‘टीका लगाते हैं और चमड़े का जूता पहनते’

नीरज बोले, देखते हैं टीक लगाते हैं और चमड़े का जूता पहनते हैं। सच्चाई यह कि दो अवकाश तालिका जारी हुई हैं। बीजेपी ने सुबह से ही अगहन में झूठ बोला। छुट्टी अवधि बढ़ाई गई। छठ और दुर्गा पूजा अवकाश तीन दिन कर दिया। रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं दी गई तो रमजान के आखिरी जुमें की भी छुट्टी भी नहीं दी गई। इसके लिए शिक्षा विभाग से अनुरोध है कि समानता की पहल हो। ये काम करें।

Uproar over Holidays Calendar: ‘इनको गाय, गोबर और लव जिहाद चाहिए’

उन्होंने कहा, शिक्षकों में नहीं, बीजेपी में कन्फ्यूजन है। बीजेपी बताए कि पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति क्यों बंद की गई। बाबू जगजीगन राम छात्रावास क्यों बंद किया गया। इनको गाय, गोबर, लव जिहाद चाहिए। शिक्षा के अधिकार से इनको मतलब नहीं।

‘यूपी को घोषित करें इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ उत्तरप्रदेश’

गिरिराज के इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार वाले ट्वीट पर बोले, उत्तर प्रदेश घोषित करें इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ उत्तर प्रदेश। वहां क्यों नहीं बोलते गिरिराज सिंह। अरे..टिकट भाड़ में जाए, अब वो प्रधानमंत्री तो बनेंगे नहीं। मंत्री ही बनेंगे। योगी जी को घोषित करें। वो बेस्ट मॉडल हैं इस्लामिक फंडामेंटल के। योगी जी यूपी के सीएम नाथ संप्रदाय से दीक्षित हैं। नाथ संप्रदाय में मुहम्मद बोध पढ़ा जाता है। रमजान की अवधि में पांच बार पढ़ा जाता है। राम तो रहीम हैं… अल्लाह तो विस्मिल्लाह हैं…नाथ तो कवर है…ओम तो मुहम्मद है। यह योगी जी गाड़ी में चुपचाप पढ़ लेते हैं। देखते हैं कि हमको कोई देख तो नहीं रहा है। पहले उनको घोषित करो।

Uproar over Holidays Calendar: ‘हिम्मत है तो करें मानहानि का केस’

उन्होंने कहा, हिम्मत है तो हम पर मानहानि का मुकदमा करें। नाथ संप्रदाय में ये परंपरा है कि नहीं, बताएं। नाथ संप्रदाय में यह गुरु गोरखनाथ की परंपरा है कि नहीं। उसमें मोहम्मद बोध पढ़ा जाता है कि नहीं। आप करें तो राम राम, हम करें तो जीना हराम। बोले..रक्षा बंधन की छुट्टी पर विभाग विचार करे।

भाजपा का शिक्षा से लेनादेना नहीं-शक्ति सिंह

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा, 220 दिन स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य है। यह गाइडलाइन भारत सरकार की है। छुट्टी के कलैंडर पर भाजपा हायतौबा मचा रही है। छठ, दीपवली, होली की छुट्टी है। रक्षा बंधन की छुट्टी पर विचार करना होगा। मुहर्रम की छुट्टी बढ़ी तो अन्य मुस्लिम त्योहार पर छुट्टी घटी हैं। भाजपा का डर्टी माइंड है। भाजपा का शिक्षा से लेना देना नहीं है। वो चाहते हैं कि गरीब के बच्चे पढ़ें ही नहीं।

नफरत की राजनीति करती बीजेपी-एजाज अहमद

आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि गिरिराज सिंह अपने मंत्री पद के प्रति ईमानदार नहीं हैं। अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। भाजपा तथा उनके जैसे लोग बिहार तथा देश में नफरत की राजनीति के सहारे मुद्दों से लोगों को भटकाना चाहते हैं। बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तथा 1 लाख 20 हजार ‌ से ऊपर शिक्षकों की बहाली के बाद लोग यह समझ चुके हैं, कि भाजपा जनता और जनता के हितों से कोई मतलब नहीं रखती है। उसे नफरत और धर्म की राजनीति की आड़ में वह मुद्दों को भटकाना चाहती है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: बिहारः छुट्टियों के कलैंडर पर रार, विपक्ष का प्रदेश सरकार पर जुबानी वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें