Advertisement

बिहारः छुट्टियों के कलैंडर पर रार, विपक्ष का प्रदेश सरकार पर जुबानी वार

Ruckus on Holidays

भाजपा के नेताओं ने प्रदेश सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Share
Advertisement

Ruckus on Holidays: बिहार में शिक्षा विभाग द्वारा छुट्टियों का नया कलैंडर जारी कर दिया गया। जैसे ही कलेंडर जारी हुआ इसके बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया। गिरिराज सिंह ने एक्स पर ट्वीट के माध्यम से छुट्टियों का कलेंडर का फोटो डालते हुए उस पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार लिख दिया। वहीं सुशील कुमार मोदी, विजय सिन्हा ने भी प्रदेश सरकार पर तीखा जुबानी हमला किया।

Advertisement

Ruckus on Holidays: लिखा… मुस्लिम पर्व की छुट्टियां बढ़ाईं

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने एक्स डैंडल से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी छुट्टियों का कलैंडर पोस्ट करते हुए लिखा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार। इसके बाद लिखा नीतीश और लालू सरकार ने स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टियां बढ़ाईं, हिंदू त्योहारों में छुट्टी की खत्म।

Ruckus on Holidays: नीतीश की मानसिकता हिंदू विरोधी-सुशील मोदी

वहीं सुशील कुमार मोदी ने कहा, नीतीश कुमार की मानसिकता हिंदू विरोधी है। हिंदू त्योहारों की कई छुट्टियां रद्द की गईं। वहीं हिंदुओं की कई छुट्टियों में कटौती की गई। मुसलमानों के पर्व की छुट्टी बढ़ाई गईं। नीतीश हिंदुओं को जातीयों में बांटकर उनका वोट लेना चाहते हैं। मुस्लिम इलाकों में शुक्रवार को छुट्टी का निर्णय लिया गया है। यह तुष्टिकरण की राजनीति है।

सरकार मुस्लिम परस्त- अश्वनी चौबे

बक्सर में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार की नीतीश-तेजस्वी सरकार को बंटाधार वाली सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार मुस्लिम परस्त है। निश्चित रूप से यह सनातन पर सुनियोजित हमला है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नीतीश बाबू, बिहार की जनता आपके तुष्टिकरण के खेल को समझ रही है।

हिंदुओं को अपमानित करने का खेल- विजय सिन्हा

वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा, सरकार कन्फ्यूज है। हिंदुओं को अपमानित करने का खेल किया जा रहा है। तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। पहले कलैंडर जारी करते हैं। फिर वापस लेते हैं। हिंदुओं की छुट्टी घटा देते हैं। विरोध होने पर फिर सही करते हैं। क्या तमाशा है।

Ruckus on Holidays: ‘ये सामंतशाही मानसिकता’

विजय सिन्हा बोले, यह शिक्षकों और बच्चों के अंदर धार्मिक उन्माद की बात पैदा करती है। आप बहुसंख्यक समाज की छुट्टी को रद्द कर दें। अल्पसंख्यक समाज की छुट्टी बढ़ा दें ये सामंतशाही मानसिकता है।

Ruckus on Holidays: ‘कलम नहीं लाठी थमाती है आरजेडी’

उन्होंने कहा, आरजेडी के लोग शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं। जंगल राज में चरवाहा विद्यालय खोलने वाले लोग। कलम नहीं लाठी थमाते थे। लाठी से ही ये समाज चलाना चाहते थे। इनकी मानसिकता विकृत है। इस मुद्दे पर विरोध किया जाएगा और सुधार करने के लिए विवश किया जाएगा।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

रिपोर्टः धीरज कुमार, संवाददाता, बक्सर, बिहार

ये भी पढ़ें: यादव महासभाः लालू जिंदाबाद का नारा सुन चढ़ा पप्पू यादव का पारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें