खेलमनोरंजन

MS Dhoni Birthday: खास अंदाज में मना महेंद्र सिंह धोनी का 43वां बर्थडे, सलमान खान रहे स्पेशल गेस्ट

MS Dhoni Birthday: वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक तरफ जहां उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी पोस्ट कर क्रिकेटर को बर्थडे विश किया है। इतना ही नहीं, सलमान ने आधी रात को धोनी के साथ उनका बर्थडे सेलिब्रेट भी किया है। माही ने आधी रात को अपना बर्थडे केक काटा और इस दौरान साक्षी ने अपना पत्नीव्रता धर्म निभाते हुए धोनी के पैर छू लिए। 

https://www.instagram.com/sakshisingh_r/reel/C9F3jV5K8eA

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वे बर्थड बॉय धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान ग्रीन प्रिंट वाली व्हाइट टी-शर्ट पहने धोनी हाथ में केक लिए दिख रहे हैं। वहीं ब्लैक शर्ट पहने सलमान खान उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब।

https://www.instagram.com/p/C9GJleeyCAt/?utm_source=ig_embed&ig_rid=13099f26-ef1d-43ad-bf64-2773eeb608f4

सलमान के अलावा धोनी की पत्नी साक्षी ने भी धोनी के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बर्थडे ब्वॉय धोनी केक काटते हैं और सबसे पहले अपनी पत्नी को उसका टुकड़ा खिलाता है। इस दौरान जिस एक बात ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी साक्षी का अपने पति के पैर छूना, जो इस जोड़े की दिलचस्प और प्यार भरी केमिस्ट्री की झलक देता है। इस जन्मदिन पार्टी के दौरान एक बड़ी घोषणा की गई कि फिल्म धोनी की बायोपिक जिसका नाम ‘धोनी: अनटोल्ड स्टोरी है, वो जुलाई 2024 में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी।

अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में पहुंचे थे धोनी-साक्षी

बता दें कि इससे पहले 5 जुलाई को धोनी अपनी बीवी साक्षी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट में शामिल हुए थे। इस दौरान जहां धोनी व्हाइट कुर्ते में दिखे थे तो वहीं साक्षी को गोल्डन लहंगे में देखा गया था। कपल ने पैप्स को साथ में खूब पोज भी दिए थे।

ये भी पढ़ें: ‘रोहित शर्मा की कप्तानी में इंडिया WTC फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगा’, BCCI सचिव जय शाह ने फिर कर दी भविष्यवाणी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button