‘भारत के चारों ओर कुप्रयासों को …’ दशहरा के मौके पर बोले मोहन भागवत

Mohan Bhagwat

Share

Mohan Bhagwat : आज पूरा देश विजयदशमी मना रहा है। इस मौके पर नागपुर में रेशम बाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे। दशहरा के मौके पर हर साल आरएसएस मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया जाता है। मोहन भागवत ने आरएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

आरएसएस के 100 साल…

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस 100 साल का होने जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘स्वार्थ और अहंकार को लेकर विश्व में कई संघर्ष हो रहे है। लेकिन भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। देश का परचम रह क्षेत्र में लहरा रहा है। जम्मू कश्मीर चुनाव शांति से हुआ और भारत की दुनिया में साख बढ़ी है। वसुधैव कुटुंबकम को दुनिया मान रही है।‘

कुछ ताकतें तरह-तरह की चाले चलेंगी – मोहन भागवत

वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुई हिंसा पर भी मोहन भागवत ने कहा, ‘अभी अभी पड़ोस के बांग्लादेश में जो घटित हुआ , वहां तक पध्दति को काम करता हुए हमने देखा है। भारत के चारो ओर के विशेषत: सीमावर्ती तथा जनजातीय जनसंख्या वाले प्रदेशों में इसी तरह के कुप्रयासों को हम देख रहे है। कुछ ताकतें तरह-तरह की चाले चलेंगी।‘

उन्होंने कहा कि समाज की स्वथ व सबल स्थिति की पहली शर्त है सामाजिक समरसता तथा समाज के विभिन्न वर्गों में परस्पर सद्भाव। समाज के सभी वर्गों व स्तरों में व्यक्ति की व कुटुम्बों की मित्रता होनी चाहिए। यह पहल हम सभी को व्यक्तिगत तथा पारिवारिक स्तर से करनी होगी। सार्वजनिक उपयोग व श्रध्दा के स्थल मंदिर, पानी, शमशान आदि में समाज के सभी वर्गों को सहभागी होना का वातावरण चाहिए। परिस्थति के कारण समाज के विभिन्न वर्गों की आवश्यकताएं सभी वर्गों को समझ आनी चाहिए।  

यह भी पढ़े : एयर इंडिया के विमान की सेफ लैंडिंग, तकनीकी खराबी के चलते हवा में 2 घंटे रहा विमान, खतरे में थी 140 की जान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप