महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन जारी, छत्रपति संभाजीनगर जिले में इंटरनेट सेवा बंद

Share

Maratha Reservation: महाराष्ट्र में भड़की मराठा आंदोलन (Maratha movement) की आग के बीच अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए छत्रपति संभाजीनगर के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। जिले में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुजाता सौनिक (Sujata Saunik) से आदेश मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा को निलंबित किया गया है। अधिकारी के मुताबिक, छत्रपति संभाजीनगर शहर को छोड़कर यह आदेश गंगापुर, विजयपुर, खुल्दाबाद, फुलंब्री, सिल्लोड, कन्नड, पैठण, सोय्गओं और छत्रपति संभाजीनगर तालुकाओं में लागू रहेगा।

अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट बंद

अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए डोंगल, ब्रॉडबैंड, वायरलाइन इंटरनेट, फाइबर इंटरनेट के माध्यम से दी जाने वाली इंटनेट सेवा को कुछ अवधि के लिए बंद कर दिया गया है। मराठा आंदोलन (Maratha Reservation) में भड़की आग ने अब हिंसक रुप ले लिया है। प्रदर्शकारियों ने विधायकों के घर, दफ्तरों, और व्यवसाय को निशाना बना लिया है। कहीं आगजनी की जा रही है तो कही पत्थरबाजी की जा रही है। मनोज जरांगे के भूखहड़ताल पर होने के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा देखी जा रही है। आंदोलन का सबसे ज्यादा नुकसान बीड जिले में देखने को मिला। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का कहना है कि लोग सरकार पर भरोसा रखें।

CM Shinde शांति बनाए रखने की मांग की

मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक के बाद महाराष्ट्र के सीए एक नाथ शिंदे ने कहा  मैं मनोज जारांगे पाटिल से अनुरोध करता हूं कि वे सरकार के प्रयासों पर भरोसा रखें…यह विरोध एक नई दिशा लेने लगा है…आम लोगों को असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। मैं सभी से शांति बनाए रखने और राज्य सरकार के साथ सहयोग करने का अनुरोध करता हूं…”   

ये भी पढ़ें: MP Election: वाइब्रेंट कैंपेन के जरिए चुनावी रण में उतरने की तैयारी