कुत्तों की धरपकड़ करने पर मेनका गांधी ने जताई प्रशासन पर नाराजगी

Share

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रिटायर डॉक्टर को कुत्तों के काटने से हुई मौत के बाद कैंपस में कुत्ते पकड़ने का धरपकड़ अभियान चल रहा है। हालांकि इसका संज्ञान सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी ने लेते हुए एएमयू अधिकारियों व डीएम से फोन पर बात कर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कैंपस में सभी कुत्तों को पकड़ना गलत है कुत्तों की बेहतर समझ और उनके सिक्योरिटी का ध्यान रखना जरूरी है। हालांकि मेनका गांधी के बातची के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।

मेडिकल रोड के रहने वाले यूनिसेफ के रिटायर डॉक्टर सफदर अली को रविवार सुबह टहलने के दौरान सर सैयद हाउस के ग्राउंड में कुत्तों ने हमला कर दिया था। जिसमें उनकी मौत हो गई। हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। जिससे कैंपस के अंदर कुत्तों को लेकर भय का माहौल बन गया। इसको लेकर छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि नगर निगम का कहना था कि एएमयू कैंपस की सिक्योरिटी उनकी अपनी होती है। लेकिन बाद में दबाव के चलते नगर निगम ने कुत्ते पकड़ने का अभियान शुरू किया। नगर निगम की तीन टीमों को विश्वविद्यालय में भेजा गया है। जिसमें अब तक 14 कुत्ते पकड़े गए हैं। मंगलवार को भी कुत्ते पकड़ने का अभियान जारी है।

कुत्तों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी ने फोन पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी से भी बातचीत की। एएमयू कैंपस में सभी कुत्तों को पकड़ने की निंदा की। उन्होंने कहा कि जो कुत्ते जंगली या आवारा हो चुके हैं उन्हें ही पकड़ा जाएं। वहीं कमजोर और नॉर्मल कुत्तों को पकड़े जाने को लेकर उन्होंने इसे संज्ञान में लिया। उन्होंने कुत्तों के फीडिंग पॉइंट बनवाने की भी मांग की है।

एएमयू में घटना को लेकर नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा ऐसे एरिया को आईडेंटिफाई किया है। जहां कुत्तों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने बताया कि कुत्तों के बर्थ कंट्रोल रेट पर दोबारा फिर से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता की वजह से जो चीजें नहीं हो सकती हैं। उस पर परमिशन लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ एनजीओ के साथ मिलकर भी कुत्तों से बचाव को लेकर काम कर रहे हैं। हालांकि अलीगढ़ में कुत्तों की कितनी संख्या है इसका डाटा संकलन अब नगर निगम कर रहा है।

(अलीगढ़ से संदीप शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में बाप-बेटे गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें