Madhya Pradeshधर्म

इंदौर में सुभेदार मल्हारराव होलकर की 330वीं जयंती भव्य रुप से मनाई जाएगी

प्रदेश के इंदौर में इस वर्ष श्रीमंत सुभेदार मल्हारराव होलकर (Malhar Rao Holkar) की 330वीं जयंती विशाल रुप से मनाई जाएगी। जयंती के अवसर पर राजवाड़ा से लाल बाग तक शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें इंदौर (Indore) शहर के मराठी भाषियों को एकजुट करने का उद्देश्य़ रखा गया है।

इंदौर शहर के धनगर सेवा संघ के अध्यक्ष हरीश बारगल ने बताया कि आगामी 16 मार्च को श्रीमंत सुभेदार मल्हारराव होलकर की 330वीं जयंती पर बड़ा आयोजन रखा गया है। इसमें इंदौर शहर के आसपास के सभी मराठी भाषि लोगों को शामिल होने का आग्रह किया गया है। आपको बता दें कि इंदौर शहर में तकरीबन 5 लाख मराठी भाषी लोग रहते है। जयंती के अवसर पर शौर्य यात्रा निकाली जाएगी जो, राजवाड़ा देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा से प्रिंस यशवंत रोड, पंढरीनाथ, हरसिद्धि, मोती तबेला, कलेक्टर कार्यालय होते हुए लाल बाग परिसर जाएगी।

वही सर्व मराठी भाषी संघ की अध्यक्ष स्वाति काशिद ने बताया कि जयंती बड़े पैमाने पर इसलिए मनाई जाएगी क्योंकि मल्हारराव होलकर ने महाराष्ट्र से बाहर भी साम्राज्य स्थापित किया। उत्तर भारत में साम्राज्य स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होनें बताया कि पहले इंदौर एक छोटा सा शहर था उस दौरान उन्होंने हिन्दु धर्म को बचाने के लिए कई युद्ध किए। महाराष्ट्र के भी कई शहरों में  भी यह शौर्य यात्रा विशाल रूप से निकाली जाती है, इंदौर में भी पिछले 9 सालों से जयंती धूमधाम से मनाई जाती है और इस बार जयंती भव्य रुप से मनाया जाएगा। इस जयंती समारोह में महिलाए कसेरिया रंग की साडी पहनकर शामिल होंगी।

ये भी पढ़े: MP News: होली का रंग छुड़ाने तालाब पर गए एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबने से मौत

Related Articles

Back to top button