‘जजों को डराने की एक खुली साजिश’, SC को लेकर निशिकांत दुबे के बयान पर महुआ मोइत्रा का हमला

Mahua Moitra on Nishikant Dubey

Mahua Moitra on Nishikant Dubey

Share

Mahua Moitra on Nishikant Dubey : सुप्रीम कोर्ट, चीफ जस्टिस को लेकर निशिकांत दुबे ने एक बयान दिया था। अगर उनको कोट करें तो उन्होंने कहा था कि अगर कानून सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगी तो संसद को बंद कर देना चाहिए। इस बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में महुआ मोइत्रा ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है।

महुआ मोइत्रा ने लिखा कि ध्यान रखिए- पिटबुल बिना अपने मालिक के इशारे के कुछ नहीं करता. अच्छी बात है कि अब पूरा देश देख रहा है कि बीजेपी कैसे न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। यह जजों को डराने की एक खुली साजिश है। देश के लिए यह बहुत ही शर्मनाक समय है, जब उसे अनपढ़ और जोर जबरदस्ती करने वाले लोग चला रहे हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद ने विवादित बयान दिया था। उनके बयान का कुछ हिस्सा पढ़ा होगा। पूरे बयान को देखें तो उन्होंने कहा था कि देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है। अगर हर मामले में सुप्रीम कोर्ट को ही फैसला देना है तो संसद और विधानसभाओं की कोई जरूरत नहीं है. इन्हें बंद कर देना चाहिए।

इतना ही नहीं, निशिकांत दुबे ने चीफ जस्टिस पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में जितने भी गृह युद्ध जैसी स्थितियां बन रही हैं, उनके लिए सिर्फ चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं।

बीजेपी अध्यक्ष ने बयान से झाड़ा पल्ला

बीजेपी अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा ने जो बयान न्यायपालिका और देश के मुख्य न्यायाधीश को लेकर दिए हैं, उनसे भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। ये उनके निजी विचार हैं।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, रामबन में 40 मकान क्षतिग्रस्त, बाढ़ में बहे कई वाहन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप