Madhya Pradeshबड़ी ख़बर

मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान बना जन आंदोलन, विभिन्न जिलों में जागरूकता और संरक्षण कार्य जारी

Madhya Pradesh : जल गंगा संवर्धन अभियान अब जन अभियान बन गया है। इस अभियान की अवधारणा जनसहभागिता से जल संरक्षण और संवर्धन पर केन्द्रित है।

नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के साथ साथ पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं का जीर्णोद्धार जल स्त्रोतों और जल वितरण प्रणालियों की साफ-सफाई एवं जल स्त्रोतों के आस-पास पौध-रोपण के कार्य प्राथमिकता से किये जा रहे है।

जल संरक्षण की शपथ दिलायी

वहीं दतिया जिले के उन्नाव बालाजी धाम/तीर्थस्थान की नदी पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों ने स्वच्छता का कार्य किया एवं जल संरक्षण की शपथ भी दिलायी।

नागरिकों को जागरूक किया

मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी अयोध्या बस्ती में जन अभियान परिषद ने कलश यात्रा निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। उमरिया में युवा टीम ने प्राचीन सगरा तालाब के घाटों में गीत गाकर नागरिकों को जागरूक किया।

जल संरक्षण का संदेश

उमरिया जिले के मानपुर विकासखण्ड में विवाह निमंत्रण के साथ दिया गया जल संरक्षण का संदेश, वहीं देवास में वर्षा जल संधारण के लिए किया जा रहा है तालाबों का गहरीकरण।

यह भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी M56 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button