Cylinders Price Hike : मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत में LPG के दाम में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसका सीधा असर मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों के साथ-साथ छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल और रेस्टोरेंट पर पड़ेगा। अब आम लोगों को जेब और ढीली करनी होगी।
ये वजह आई सामने
खाड़ी देशों में युद्ध के दौरान भारत में गैस-पेट्रोलियम की सप्लाई बाधित हो गई है। भारत अपनी कुल LNG आयात का लगभग 40 प्रतिशत कतर से मंगाता है। युद्ध के दौरान कतर ने गैस उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत में घरेलू-कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
घरेलू सिलेंडर पर बढ़े दाम
देशभर में आज से घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इससे दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए, मुंबई में 852.5 रुपए से 912.5 रुपए और चेन्नई में 868.5 रुपए से बढ़कर 928.5 रुपए हो गए हैं।
कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए की बढ़ोत्तरी
घरेलू सिलेंडर के जैसे ही कमर्शियल सिलेंडर में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बढ़े हुए कीमत के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर 1768 रुपए से बढ़कर 1883, मुंबई में 1720 रुपए से बढ़कर 1835 रुपए चेन्नई में 1929 रुपए से बढ़कर 2044 रुपए हो गए हैं। आपको बता दें कि अप्रैल 2025 के बाद से घरेलू सिलेंडरों में पहली बार बदलाव हुआ है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी है।
ये भी पढ़ें- Earthquake : ईरान में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









