
Lakshadweep: मालदीव के साथ जारी विवाद के बाद लक्षद्वीप के लिए खुशखबरी आई है। लक्षद्वीप को एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है। खबर सामने आ रही है कि भारत सरकार लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप पर नया एयरपोर्ट बनाने की योजना बना रही है। इससे लक्षद्वीप में टूरिजम काफी बढ़ सकता है।
सैन्य विमानों का भी होगा संचालन
Lakshadweep: ये एयरपोर्ट दूसरे एयरपोर्टस से थोड़ा अलग होगा। दरअसल, सूत्रों के मुताबिक इस नए एयरपोर्ट पर नागरिक विमानों के साथ ही सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान और फाइटर जेट्स भी संचालित हो सकेंगे। सरकार ने पहले भी लक्षद्वीप पर एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन अब इस प्रस्ताव में बदलाव कर इसे संयुक्त एयरफील्ड के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है।
भारत की सुरक्षा में मिलेगी मदद
इस नए एयरपोर्ट से भारत की सुरक्षा में भी मदद भी मिलेगी। इस एयरपोर्ट से भारत अब अरब सागर और हिंद महासागर में भी नजर रख सकेगा। भारतीय तटरक्षक बल ने पहले सरकार को मिनिकॉय द्वीप पर हवाई पट्टी बनाने का सुझाव दिया था, लेकिन अब नए प्रस्ताव के मुताबिक भारतीय वायुसेना को यहां प्रमुख तौर पर संचालन दिया जाएगा।
मालदीव विवाद के बाद चर्चा में है लक्षद्वीप
बता दें की, मालदीव विवाद के बाद से ही लक्षद्वीप काफी चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री की तस्वीरों में लक्षद्वीप की खूबसूरती देख लोग हैरान है। सोशल मीडिया पर भी लक्षद्वीप ट्रैडिंग पर है। मिनिकॉय में एयरपोर्ट बनने से लक्षद्वीप में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अभी लक्षद्वीप के अगात्ती द्वीप पर हवाई पट्टी मौजूद है, लेकिन उस पट्टी पर सभी तरह के विमानों का संचालन नहीं हो सकता।
ये भी पढ़ें: IND-Maldive Issue:प्रधानमंत्री के समर्थन में आई NCP, मालदीव सरकार को लगाई फटकार