Uttar Pradeshराजनीति

केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Keshav Prasad Maurya : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे हैं। दरअसल लखनऊ से कौशाम्बी जाते समय अचानक से हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे पूरे केबिन में धुंआ भर गया, और हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फिलहाल हेलीकॉप्टर में सभी लोग सुरक्षित हैं।

क्या है पूरी घटना…

डिप्टी सीएम ने शनिवार को लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज से कौशाम्बी के लिए उड़ान भरी थी। इसके तुरंत बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से पूरे केबिन में धुआं भर गया। पायलट ने बिना किसी देरी किए लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड कराया।

पायलट ने दिखाई समझदारी

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने पर पायलट ने समझदारी दिखाई। तुरंत अमौसी एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क करके हेलीकॉप्टर सुरक्षित लैंड करा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बता दें कि हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड होने के बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और सभी एंगल से जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें- Cylinders Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, कामर्शियल सिलेंडर भी 100 से पार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button