राजनीति

कांग्रेस ने केदारनाथ उपचुनाव की तैयारी की तेज, पार्टी ने उपचुनाव के लिए नियुक्त किए दो पर्यवेक्षक

Kedarnath Assembly Bye Election : केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, मगर कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने उपचुनाव के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।

केदारनाथ उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस भी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। यही कारण है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने पत्र लिखा है। उपचुनाव को देखते हुए उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और विधायक वीरेंद्र जाति को पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाता है।

कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी चुनाव को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है। पहले दौर के सर्वे के बाद अब दूसरे चरण का सर्वे भी शुरू हो गया है। इसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसोंनी ने कहा कि कांग्रेस की केदारनाथ को लेकर पूरी तैयारी प्रतिष्ठा यात्रा के समय ही हो गई थी। वहीं अब पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद और ज़्यादा तैयार कांग्रेस हो जायेगी।

कांग्रेस द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी को भेज ले , चाहे पप्पू को बुला ले कुछ होने वाला नहीं हैं।

बता दें, मंगलौर और बद्रीनाथ सीट में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा के लिए केदारनाथ उपचुनाव चुनौती जरूर है। भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। वहीं कांग्रेस में भी भरपूर उत्साह है।

यह भी पढ़े : देशभर में दशहरे की धूम, विजयदशमी पर जोरों पर रावण दहन की तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button