Jyotish Shastra : जानें अपना आज का राशिफल, कुछ खास बातों का रखें ध्यान

Jyotish Shastra

Jyotish Shastra

Share

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने की संभावना है, कोई भी काम सोच समझकर करें। आपको किसी भी मामले को संयम रखकर सुलझाने की आवश्यकता है

वृषभ राशि : अपने कामों की योजना बनाकर कोई भी कां करें। यदि कुछ उलझने चल रही हैं, तो वह दूर हो जाएंगी हैं। वाहन की खराबी के कारण आपको अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपको सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक तौर से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। आप किसी भी तरह का लेनदेन करते समय बहुत ध्यान रखें।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति लेकर आएगा। बिजनेस में किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों को आपका मनमाना व्यवहार कुछ पसंद नहीं आएगा।  

तुला राशि : आपको अपने स्वास्थय का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आपके कुछ पुराने काम अटके हुए थे, तो उनके पूरे होने की संभावना है। कोई भी खर्च बहुत ही सोच विचार करके करें।

वृच्श्रिक राशि : आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रह सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में अटका हुआ काम, पूरा हो सकता है।

मकर राशि : आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। आपके कामों को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह दूर होने की संभावना है। बिजनेस में कोई कदम जल्दबाजी में ना करें

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला है। लाभ के अवसरों को हाथ से जाने न दें। आपको किसी अजनबी की बातों में आने से बचना है। आप धर्म-कर्म के कार्य में लगे रहेंगे।

मीन राशि : वाहनों का प्रयोग बहुत सावधानी से करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपके कामों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : http://Hanuman Chalisa : भगवान हनुमान ने निगले सूर्य देव, जानें क्यों किया इंद्र देव ने हनुमान जी पर वज्र प्रहार ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *