Bangladesh Crime News : बांग्लादेश के आम चुनावों में वोटिंग से एक दिन पहले यानी 11 फरवरी को एक और हिंदू युवक की लाश मिली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मौलवीबाजार के कमालगंज उपजिला में एक चाय बागान से एक हिंदू व्यक्ति की लाश बरामद की है, जिसके हाथ और पैर बंधे हुए थे. कमालगंज पुलिस थाना के प्रभारी अब्दुल अवल ने कहा कि मृतक युवक की पहचान रतन साहूकार के रूप में की गई है. रतन चम्पारा चाय बागान में काम करता था और वह इस्लामपुर यूनियन में शामिल था.
वहीं, स्थानीय लोगों ने 11 फरवरी की सुबह करीब दस बजे बागान में रतन साहूकार के शव को देखा और उसके बाद पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव पर चोट के निशान थे और वह खून से लथपथ हालत में था.
परिवार ने चुनावी रंजिश से जोड़ा मामला
बागान के एक कर्मचारी ने बताया कि स्थानीय लोगों को संदेह है कि रतन की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को घटनास्थल पर फेंक दिया गया. कुछ स्थानीय लोगों ने इस हत्या को चुनाव से जोड़ा है, हालांकि इस संबंध में कोई सबूत नहीं मिला है. रतन के बड़े भाई लक्ष्मण कर ने कहा कि परिवार कल रात से ही उसकी तलाश कर रहा था. लेकिन आज सुबह हमें सूचना मिली कि उसका शव बागान में पड़ा है. हम वहां गए और उसकी पहचान की. हमें नहीं पता कि उसकी हत्या क्यों की गई.”
लाखों रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश
बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के त्रिशाल में 9 फरवरी को बदमाशों ने सुशेन चंद्र सरकार नाम के चावल व्यापारी की हत्या कर दी थी. इस दौरान लाखों रुपये लूट लिये गये. मृतक सुशेन चंद्र सरकार उपजिला के साउथकांडा गांव का रहने वाले थे. बीडीन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार हत्यारों ने चावल व्यापारी को मरणासन्न स्थिति में ही दुकान के अंदर छोड़ दिया और भागने से पहले शटर बंद कर दिया. त्रिशाल पुलिस स्टेशन प्रमुख मुहम्मद फिरोज हुसैन ने कहा कि हत्या सोमवार रात करीब 11 बजे उपजिला के बोगर बाजार चौराहे पर हुई. मृतक चौराहे पर मौजूद “भाई भाई एंटरप्राइज” के मालिक थे.
दुकान में घायल छोड़ शटर गिराकर फरार हमलावर
बीडीन्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने चावल व्यापारी पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर हालत में ही दुकान के भीतर छोड़ दिया और भागने से पहले शटर गिरा दिया. त्रिशाल थाने के प्रभारी मुहम्मद फिरोज हुसैन ने बताया कि यह घटना के समय सोमवार रात करीब 11 बजे उपजिले के बोगरा बाजार चौराहे पर हुई. मृतक चौराहे पर स्थित ‘भाई भाई एंटरप्राइज’ नामक दुकान के मालिक थे.
ये भी पढ़ें- थाईलैंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, 22 बच्चों समेत 34 लोगों की मौत, डे-केयर सेंटर में बड़ा हमला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









