Biharराजनीतिराज्य

जेडीयू महिला पदाधिकारी आवासों में पौधरोपण के साथ करेंगी नए साल की शुरुआत

JDU Women’s Cell Meeting:  गुरुवार को पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बिहार प्रदेश जेडीयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधानपार्षद ललन कुमार सर्राफ बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता एवं संचालन पूजा एन शर्मा ने किया। जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर वृहद चर्चा हुई।

जन-जन को प्रदेश सरकार के कार्यों से अवगत कराने का निर्णय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल जीवन हरियाली मिशन को गति देने के लिए महिला प्रकोष्ठ द्वारा 200 से अधिक पौधों का वितरण किया गया। 1 जनवरी को नए साल के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों द्वारा अपने आवासीय परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जातीय गणना एवं आरक्षण के दायरे को बढ़ाने का जो ऐतिहासिक कदम उठाया गया है उसे महिला प्रकोष्ठ द्वारा विशेष अभियान चलाकर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

JDU Women’s Cell Meeting: ‘जेडीयू के पास महिलाओं का आशीर्वाद और समर्थन’

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं का आशीर्वाद और समर्थन जेडीयू को हासिल है। हमें विश्वास है कि कोई ताकत चाहकर भी जेडीयू का नुकसान नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को पुनः गुलामी की ओर धकेलना चाहती है। अपने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए देश की आधी आबादी को अग्रणी भूमिका निभानी होगी।

मोदी के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार- ललन सर्राफ

पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधानपार्षद ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह सोच है कि एक तिहाई महिलाओं की संसदीय भागीदारी सुनिश्चित हो। मोदी सरकार के शासनकाल में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। महिला पहलवानों के साथ बदसलूकी और मणिपुर की हृदयविदारक घटना देश भूला नहीं है। प्रधानमंत्री सिर्फ गुजरात के चंद उद्योगपतियों की चिंता करते हैं।

सीएम के कार्यों की प्रशंसा

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने आह्वान किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन हरियाली मिशन को गति देने के लिए अपने आवासीय परिसर में वृक्ष को लगाकर नए साल की शुरुआत करें। जातीय गणना के अति महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर मुख्यमंत्री ने आरक्षण का दायरा बढ़ाया। नीतीश कुमार का यह फैसला बिहार में समतामूलक समाज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में बिहार सरकार की पूर्व मंत्री रंजू गीता, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वेता विश्वास, पूर्व विधानपार्षद रोजिना नाजिश, पूर्व विधायक रेणु पासवान, मंजू देवी, मालती सिंह, किरण रंजन, प्रदेश प्रवक्ता अनुप्रिया, संगीता यादव, ममता शर्मा, यास्मिन खान सहित प्रदेश भर की महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: सीएम नीतीश के ‘जल जीवन हरियाली’ मिशन की विदेश में भी सराहना- शीला मंडल

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button