कुर्सी हथियाने को जवाहरलाल नेहरु ने कराए थे देश के टुकड़े- शिक्षा मंत्री गुलाब देवी

Share

भारत विभाजन विभीषिका दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने देश के विभाजन के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कसूरवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने कुर्सी हथियाने की भूख में सारी शर्तें मानी और इसीलिए देश के टुकड़े-टुकड़े हो गए। गुलाब देवी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की कुर्सी हथियाने के लिए न केवल देश के टुकड़े करवाए बल्कि लाखों लोगों के खून से भारत भूमि को नहला दिया।

विस्तार से पढ़ें

संभल जिले की सदर तहसील में स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित भारत विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री एवं संभल जिले की चंदौसी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गुलाब देवी ने कहा कि ‘देश के विभाजन के लिए पूरी तरह से प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के मन में देश की कुर्सी हथियाने की भूख थी कुर्सी हथियाने को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सभी शर्तें मानी थी और देश के टुकड़े टुकड़े हो गए। यही नहीं उन्होंने कहा कि देश की कुर्सी के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के टुकड़े करवाए और लाखों लोगों के खून से भारत की भूमि को नहलाया।

गुलाब देवी ने कहा कि ‘घृणा का बीज जो उस समय बोया गया था उन्हें नष्ट करने के लिए हमारी आने वाली पीढियों को प्रयास करना पड़ेगा और तैयार रहना पड़ेगा।’ गुलाब देवी ने कहा कि ‘यह बात समझने में हर कोई नाकाम रहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू अगर राष्ट्रवादी थे उनका विश्वास धर्मनिरपेक्षता में था तो वह अचानक धर्म के नाम पर होने वाले विभाजन को लेकर कैसे सहमत हो गए। गुलाब देवी ने कहा कि ‘आज देश में राष्ट्रवादी सरकार है पार्टी के कार्यकर्ताओं को चाहे कुछ भी करना पड़े देश के अस्तित्व पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।

गौरतलब हो कि 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसे लेकर भाजपा प्रत्येक जिले में इस दिवस को मना रही है। जिसे लेकर शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने प्रेस वार्ता कर जवाहरलाल नेहरू को देश के विभाजन के लिए कसूरवार ठहराया है।

(संभल से अरून कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: देश का बटवारा कराने में कांग्रेस और मुस्लिम लीग जिम्मेदार- प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार