डॉ. मनमोहन सिंह ने हम पर मंदी का प्रभाव नहीं पड़ने दिया : गोविंद सिंह डोटासरा

Jaipur : डॉ. मनमोहन सिंह ने हम पर मंदी का प्रभाव नहीं पड़ा दिया : गोविंद सिंह डोटासरा
Jaipur : राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार (31 दिसंबर) को कहा कि जब पूरा विश्व मंदी के दौर से गुजर रहा था तब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की नीतियों के कारण ही मंदी का प्रभाव हम पर नहीं पड़ा था। एक गरीब, दलीत, पीछड़ों और किसानों को गरीबी से कैसे निकाला जाए, प्रतिव्यक्ति आमदनी कैसे बढ़े, हर वर्ग कैसे खुशहाल रहे, कैसे प्रगति करे इस दिशा में मनमोहन सिंह ने 10 साल काम किया था। उन्होंने कहा, आज मोदी के राज में 3 साल से किसान सड़कों पर रो रहे हैं।
मनमोहन सिंह की नीतियों के कारण मंदी का प्रभाव हम पर नहीं पड़ा
बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जब पूरा विश्व मंदी के दौर से गुजर रहा था तब डॉ. मनमोहन सिंह की नीतियों के कारण ही मंदी का प्रभाव हम पर नहीं पड़ा था। उस वक्त मनरेगा को काम का अधिकार, शिक्षा का अनिवार्य कानून, राइट टू फूड, 72000 किसानों के कर्जे माफी जैसे कई काम किए गए थे। उन्होंने कहा कि एक गरीब, दलीत, पीछड़ों और किसानों को गरीबी से कैसे निकाला जाए, प्रतिव्यक्ति आमदनी कैसे बढ़े, हर वर्ग कैसे खुशहाल रहे, कैसे प्रगति करे इस दिशा में मनमोहन सिंह जी ने 10 साल काम किया था।
गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 सालों तक प्रधानमंत्री मोदी के राज में नोट बंदी और किसानों के लिए 3 काले कानूनों जैसे काम किए गए हैं। उन्होंने कहा, मनमोहन सिंह जी ने किसानों के कर्ज माफ किए तो वहीं आज मोदी के राज में 3 साल से किसान सड़कों पर रो रहे हैं। पीएम मोदी के द्वारा एमएसपी पर भी कोई बातचीत नहीं की जा रही है।
भाजपा ने 3 संभाग और 9 जिले खत्म किए
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि लोगों के बेहतरी के लिए हमने जो 3 संभाग और 9 जिले जो बनाए थे भाजपा द्वारा खत्म कर दिया गया। राजस्थान में इनके द्वारा पिछले 12 महीनों के अंदर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, सड़क और सदन में भाजपा ने आम जनता के साथ जो घोटाला किया है। कांग्रेस पार्टी उन लोगों के साथ आंदोलन करेगी और कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेगी। हम इनको झुकाकर रहेंगे।
यह भी पढ़ें : हम पूरी स्पष्टता के साथ कह सकते हैं, विमान को रूस ने मार गिराया था : राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप