IPLखेल

बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण फिर से शुरू, नई सरकार ने अंतरिम सरकार का फैसला पलटा

IPL Telecast Bangladesh : आज से IPL 2026 की शुरुआत हो रही है, और पहला मैच RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इसी बीच बांग्लादेश से बड़ी खबर आई है. देश की नई तारिक सरकार ने अंतरिम सरकार के फैसले को पलटते हुए IPL के प्रसारण पर लगी रोक हटा दी है. यह जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्री जाहिर उद्दीन स्वपन ने दी.

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत केकेआर द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद हुई थी. इसके चलते अंतरिम सरकार ने IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी थी.

खेल और राजनीति अलग

युवा और खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक के हवाले से बताया गया कि अंतरिम सरकार के प्रतिबंध के बारे में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी. जाहिर उद्दीन स्वपन ने कहा कि IPL प्रसारण को राजनीति से अलग रखते हुए व्यावसायिक नजरिए से देखा जाएगा. बांग्लादेश में IPL प्रसारण के लिए कोई भी चैनल आवेदन करता है, तो उसे सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा.

स्टार स्पोर्ट्स कर सकता है प्रसारण

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने संकेत दिया कि यदि स्टार स्पोर्ट्स IPL का लाइव प्रसारण करना चाहे तो वह कर सकता है. इसके प्रसारण पर कोई रोक नहीं है, और किसी पर भी जोर-जबरदस्ती नहीं की जाएगी.

पुरानी सरकार के निर्देश अब अप्रभावी

बांग्लादेश के केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन के ऑफिस सेक्रेटरी रेजाउल करीम लबलू ने कहा कि स्टार स्पोर्ट्स को प्रसारण करने पर कोई रोक नहीं है और अंतरिम सरकार के पुराने निर्देश अब कोई महत्व नहीं रखते.

ये भी पढ़ें- Gujarat Politics : भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button