Advertisement

Ukraine: भारत निभा सकता है जंग रोकने में अहम भूमिका, यूक्रेन का बड़ा बयान

Ukraine big statement on Russian attacks

Ukraine big statement on Russian attacks

Share
Advertisement

Ukraine: रूस और यूक्रेन में जंग को दो साल पूरे हो रहे हैं। और जंग में हत्याएं भी कम नहीं हुई है। बता दें, कि रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को नेस्तनाबूत किया है, वहीं यूक्रेन ने भी रूस पर पलटवार कर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हालांकि इसी बीच यूक्रेन ने इस जंग को रोकने में भारत की भूमिका पर बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

रूस-यूक्रेन के युद्ध को हुए जंग के दो साल

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 फरवरी को दो साल पूरे हो जाएंगे। फिर भी यह जंग थमने का नाम नहीं ले रही। और दोनों देशों में से कोई भी हथियार नीचे डालने को तैयार नहीं है। यहां तक कई देशों की मध्यस्थता के बाद भी युद्ध रुकता नहीं दिख रहा। पश्चिमी देशों की मदद के कारण यह जंग लंबी खिंचती दिखाई दे रही है। क्योंकि रूस हथियार नहीं डालना चाहता है और वह अकेला लड़ने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/ed-files-fresh-case-against-tmcs-sheikh-shahjahan-news-in-hindi/

ग्लोबल साउथ देशों की शक्तिशाली आवाज है

वहीं इरीना बोरोवेट्स ने बताया कि यूक्रेन ने मार्च में स्विट्जरलैंड में होने वाले वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा, ‘भारत की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। और सबसे पहले, भारत एक वैश्विक नेता है, यह निश्चित रूप से ग्लोबल साउथ देशों की शक्तिशाली आवाज है। क्योंकि भारत मेरे देश की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। तो उस अर्थ में, हमारे पास पूर्ण समर्थन है।’ उन्होंने आगे कहा कि भारत शांतिपूर्ण समाधान खोजने की दिशा में अधिक कार्रवाई कर सकता है। साथ ही भारत को शांति खोज समाधान का हिस्सा बनना होगा।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें