भाजपा में शामिल हुए पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह, कांग्रेस पर लगाया ये आरोप

नई दिल्ली: आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जै़ल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह बीजेपी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। भगवा पार्टी का दामन थामते ही उन्होंने कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके दादा का जानबूझ कर एक्सीडेंट करवाकर उनकी हत्या कराई गई थी।
इसी के साथ इंद्रजीत सिंह ने भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतने सालों तक कांग्रेस के लिए कार्य करने के बाद भी उनके दादा ज्ञानी जैल सिंह को वह सम्मान नहीं मिला, जिसे वह हकदार थे। वहीं दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के महासचिव और पंजाब के प्रभारी डॉ. दुष्यंत गौतम और केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंदरजीत सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और सदस्यता की पर्ची उन्हें दी।
कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
भाजपा में शामिल होने के बाद इंदरजीत सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर सनसनीखेज आरोप लगाया कि 1994 में उनके दादा और पूर्व राष्ट्रपति की कार का किसी साजिश के तहत जानबूझकर एक्सीडेंट कराया गया था। इसके बाद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होनें कहा कि उनके दादा को जानबूझकर साजिश के तहत एक्सीडेंट कराया गया।