Delhi Weather : दिल्ली-NCR में बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. मंगलवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिली, लेकिन इसके बाद भी मौसम में उमस बनी रही. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज भी दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, तापमान में अगले सात दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.
मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. रात के समय दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. दिन में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान दक्षिण-पूर्वी हवाएं 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.
24 घंटे में 3-4 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
हवा के साथ नमी का स्तर भी काफी अधिक रहा. अधिकतम नमी 100 प्रतिशत और न्यूनतम 84 प्रतिशत दर्ज की गई.
मयूर विहार में सबसे ज्यादा बारिश
IMD के 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे तक मयूर विहार में सबसे ज्यादा 38.0 मिमी बारिश हुई. राजघाट में 10.6 मिमी और नोएडा में 27.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, सफदरजंग में 4.0 मिमी, रिज में 3.7 मिमी, पूसा में 3.0 मिमी, पालम में 1.4 मिमी और लोधी रोड में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
ये भी पढ़ें – शिमला-बिलासपुर हाईवे पर कार पर गिरी भारी चट्टान, 1 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









