खेल

कैसे मिली धोनी को कप्तानी, इस खिलाड़ी ने की थी नाम की सिफारिश

महेंद्र सिंह धोनी को सचिन तेंदुलकर की वजह से भारतीय टीम की कप्तानी मिली थी। 2007 ODI वर्ल्ड कप के पहले ही दौर में बांग्लादेश के हाथों मिली शर्मनाक शिकस्त के कारण टीम इंडिया बाहर हो गई थी। देशभर में तमाम खिलाड़ियों के पुतले जलाए गए थे।

खिलाड़ियों का खूब विरोध हुआ था। वह भारतीय क्रिकेट का काला दौर था। वर्ल्ड कप के फौरन बाद कोच ग्रेग चैपल ने रिजाइन कर दिया। टीम इंडिया 9 जुलाई, 2007 को इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट और 7 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलने रवाना हुई। इसी दौरे के बाद कप्तान राहुल द्रविड़ ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इंग्लैंड में ही BCCI ने सचिन तेंदुलकर से दोबारा कप्तानी संभालने की रिक्वेस्ट की। सचिन ने कप्तानी लेने से साफ इनकार कर दिया। वह चाहते थे कि कोई युवा टीम को आगे ले जाए। सचिन ने कप्तानी के लिए BCCI और चयनकर्ताओं को महेंद्र सिंह धोनी के नाम की सिफारिश की।

सचिन ने कहा कि हमारे पास टीम में एक बहुत अच्छा लीडर है जो अभी जूनियर है, लेकिन वह ऐसा व्यक्ति है जिसे आपको करीब से देखना चाहिए। चयनसमिति के सदस्य 26 वर्षीय युवा महेंद्र सिंह धोनी पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे। पर सचिन अपनी बात पर अड़े रहे। उसके बाद धोनी की कप्तानी में इंडिया ने 2007 T-20 वर्ल्ड कप और 2011 ODI वर्ल्ड कप जीता था।

Related Articles

Back to top button