Haryanaक्राइमराज्य

होली पर घर आए भाई ने की जुड़वा बहन की हत्या, मां पर भी किया हमला, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News : होली के त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुग्राम में रहने वाले 25 वर्षीय हार्दिक ने अपनी जुड़वां बहन हिमशिखा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों भाई-बहन तीन मार्च को होली मनाने घर आए थे और शुक्रवार को वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया, जो बाद में हिंसक रूप ले लिया।

गूगल में काम करता था आरोपी

हिमशिखा एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं और एमबीए कर रही थीं। वहीं, हार्दिक बीटेक करने के बाद गूगल में काम करता था, लेकिन करीब एक साल पहले नौकरी छोड़कर यूट्यूब से जुड़ गया था। जानकारी के अनुसार, हार्दिक एक अन्य समुदाय की युवती से शादी करना चाहता था, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर पारिवारिक तनाव चल रहा था।

मां को ऑफिस से बुलाकर किया हमला

आरोप है कि हार्दिक ने पहले बहन पर चाकू से हमला किया, फिर शव को कंबल में लपेटकर मां को ऑफिस से घर बुलाया और उन पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी कार से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में कई जगहों पर चेकिंग की गई, लेकिन वह अभी फरार है। घायल मां का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें – राम रहीम को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, छत्रपति हत्याकांड मामले में हुए बरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button