Gujarat Assembly Elections: भाजपा के दिग्गज नेता जय नारायण व्यास अपने बेटे संग कांग्रेस में हुए शामिल

Share

गुजरात में इस वक्त चुनावी सफर धीरे-धीरे अपने अंतिम सफर की ओर तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव के प्रचार में जुटी हुई है। बता दें गुजरात विधानसभा चुनाव 1 और 5 दिसंबर को होने वाला है। वहीं चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे। इसी के साथ जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, तो ऊधर सभी पार्टियों के नेताओं में होर लगी हुई है। बता दें गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेता और चार बार के विधायक जय नारायण व्यास आज उन्होंने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वहीं अक्सर चुनाव से पहले ‘आया राम..गया राम’ की पॉलिसी की शुरुआत हो जाती है। ठीक इसी कड़ी में नारायण व्यास ने भी भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का साथ पकड़ लिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिलाई सदस्यता

एक तरफ जहां भाजपा अपना दमखम लगा रही है। तो वहीं कांग्रेस भी इस चुनाव में शांत तरीके से बड़ी बाजी मारने की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा के चार बार के विधायक रह चुके नारायण व्यास और उनके बेटे समीर को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। वहीं इस मौके पर गुजरात कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत और केंद्रीय पर्यवेक्षक आलोक शर्मा भी मौजूद रहे। बता दें जय नारायण व्यास भाजपा के साथ काफी समय से जुड़े हुए थे। लेकिन पार्टी से काफी समय से नाराज होने के कारण आज उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ दिया।