Gorakhpur: ‘प्रेस एक संस्था नहीं, एक जीवंत आस्था है’- पीएम मोदी

PM Narendra modi

PM Narendra modi

Share

Gorakhpur: छत्तीसगढ़ के रायपुर के बाद प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचे। जहां सुबे के मुखिया सीएम योगी अदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पीएम का स्वागत किया। जिसके बाद पीएम मोदी का काफिला गीता प्रेस की ओर निकला।

PM मोदी ने श्रीहरि से संबोधन शुरू

पीएम मोदी ने श्रीहरि से संबोधन शुरू किया। उन्होंने सभी का प्रणाम करते हुए कहा कि इस बार गोरखपुर में मेरी यात्रा विकास का उदाहरण है। अब मैं यहां से गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाउंगा। मैंने सोशल मीडिया पर गोरखपुर स्टेशन की फोटो डाला तो लोग हैरान हो गए। पीएम ने कहा कि यह गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों लोगों के लिए मंदिर है। यहां गीता का नाम है, इसका मतलब यहां कृष्ण हैं।

गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार

पीएम मोदी ने आगे कहा कि गीता प्रेस विश्व का एकलौता प्रिंटिंग प्रेस है। जो एक संस्था नहीं है, जीवन आस्था है। गीताप्रेस किसी भी मंदिर से कम नहीं है। इसके नाम में भी गीता है, इसके काम में भी गीता है। गीता में कृष्ण हैं। गीता प्रेस की धार्मिक पुस्तके लोगों का मार्गदर्शन कर रहा है। हमारी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया है। यह सम्मान गीता प्रेस के 100 वर्षों के विरासत का सम्मान है।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: सीएम बघेल ने अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का किया उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *