Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी में 8वें राउंड के बाद भी सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार

Ghosi Election: घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। सपा ने लगातार बढ़त बनाए रखी है और अब तक पहले स्थान पर बरकरार है। सातवें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी बढ़त बनाई हुई है। हालांकि सिर्फ सातवें राउंड में भाजपा को सपा से ज्यादा वोट मिले हैं। सातवें चरण में पहली बार दारा सिंह चौहान को सपा से 1372 मत ज्यादा मिले। यहां पढ़ें मतगणना से जुड़े अपडेट…
6885 वोट से सुधाकर सिंह (सपा) आगे
घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की शुक्रवार को चौथे दौर की गिनती के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर अपनी बढ़त मजबूत करते हुए भाजपा के दारा सिंह चौहान से 6885 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, आठवें राउंड की गिनती के बाद सुधाकर सिंह को 29030 वोट मिले हैं, जबकि चौहान को अब तक 22145 वोट मिले हैं।
ये भी पढ़ें- Ghosi By Election Result: किस सिर सजेगा घोसी उपचुनाव का ताज, फैसला होगा आज